लाइव न्यूज़ :

राम रहीम को पैरोल मिलने पर हरियाणा सरकार घिरी, मनोहर लाल खट्टर ने कहा- इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं

By भाषा | Updated: October 27, 2022 07:35 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दी गई पैरोल में उनकी कोई भूमिका नहीं है, क्योंकि ‘जेलों के अपने नियम होते हैं।’

Open in App
ठळक मुद्दे 20 साल जेल की सजा काट रहे राम रहीम को हाल में 40 दिन की पैरोल मिली थी।हरियाणा में आदमपुर उपचुनाव और पंचायत चुनाव से पहले उन्हें पैरोल देने के फैसले से राज्य में विवाद खड़ा हो गया है।सीएम खट्टर ने कहा कि पैरोल दिलाने में उनकी कोई भूमिका नहीं है।

नयी दिल्लीः हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दी गई पैरोल में उनकी कोई भूमिका नहीं है, क्योंकि ‘जेलों के अपने नियम होते हैं।’ सिरसा में अपनी दो शिष्याओं से दुष्कर्म के आरोप में 20 साल जेल की सजा काट रहे राम रहीम को हाल में 40 दिन की पैरोल मिली थी।

तीन नवंबर को हरियाणा में आदमपुर उपचुनाव और पंचायत चुनाव से पहले उन्हें पैरोल देने के फैसले से राज्य में विवाद खड़ा हो गया है। यहां संवाददाता सम्मेलन में राम रहीम की पैरोल के बारे में पूछे जाने पर खट्टर ने कहा कि पैरोल दिलाने में उनकी कोई भूमिका नहीं है।

खट्टर ने राज्य में अपनी सरकार के आठ साल पूरे होने पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं थी...अदालतें कारावास की घोषणा करती हैं और एक दोषी जेल जाता है। इसके बाद जेल के नियम सभी कैदियों पर लागू होते हैं।’’ 

उधर, राम रहीम को मिले पेरोल का विरोध करते हुए दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि आखिर सरकार कैसे किसी ऐसे व्यक्ति को पेरोल दे सकती है, जो रेप और हत्या के मामले में सजायाफ्ता हो। उन्होंने कहा कि गुरमीत राम रहीम पेरोल पर बाहर आकर अपनी खराब छवि को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं और सत्संग के जरिये फिर से अपने भक्तों को इकट्ठा कर रहे हैं, यह तो पूरी तरह से कानून के खिलाफ है।

टॅग्स :गुरमीत राम रहीममनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय कार्बन बाजार पोर्टल हुआ लॉन्च: 'प्रकृति 2026' कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्यजन रहे मौजूद

भारतRam Rahim Acquitted: पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप से बरी हुआ राम रहीम, 24 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने किया फैसला

क्राइम अलर्टडेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल पर पैरोल?, 8 साल की सजा में 387 दिन बाहर?, 2017 में 20 साल की सजा और 2026 तक 15वीं बार जेल से बाहर?

क्राइम अलर्टरेप के आरोप में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल, 40 दिनों तक रहेगा बाहर

भारतकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'हिंद दी चादर मैराथन' को दिखाई हरी झंडी, 61 हजार युवाओं ने लिया भाग

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया