डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को जेल से मिली 40 दिन की पैरोल, सीएम खट्टर बोले- "यह उनका अधिकार है..."

By अंजली चौहान | Published: January 21, 2023 07:15 PM2023-01-21T19:15:00+5:302023-01-21T19:19:09+5:30

राम रहीम यौन शोषण और एक पत्रकार की हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहे है। ऐसे में वे अब 40 दिन के पेरोल पर बाहर आए है।

Ram Rahim has got parole for 40 days in Sunaria Jail Manohar Lal Khattar said they have right | डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को जेल से मिली 40 दिन की पैरोल, सीएम खट्टर बोले- "यह उनका अधिकार है..."

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को जेल से मिली 40 दिन की पैरोल, सीएम खट्टर बोले- "यह उनका अधिकार है..."

Highlights सुनारिया जेल से पैरोल पर राम रहीम बाहर आए है।आपको बता दें कि राम रहीम को 40 दिनों के लिए पैरोल मिली है। इस पर बोलते हुए राम रहीम पर मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।"

रोहतक:हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पैरोल पर बाहर आ गया। राम रीहम को 40 दिनों की पैरोल मिली है और वह इन 40 दिनों तक यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे राम रहीम हनीप्रीत, डॉक्टर राजा, सीपी अरोड़ा, साहिल, चरणजीत सिंह सिद्धू, हर्ष अरोड़ा और प्रीतम अरोड़ा के साथ बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गये हैं। 

राम रहीम यौन शोषण और एक पत्रकार की हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहे है। पैरोल पर बाहर आने के बाद हरियाणा के जेल मंत्री ने इस संबंध में बयान दिया है। हरियाणा जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि वह एक साधारण कैदी हैं और कई बार पैरोल पर बाहर आ चुके हैं। ये उनका अपना अधिकार है। हर कैदी को कुछ समय के बाद पैरोल पर जाने का हक होता है, उन्हें हम पैरोल नहीं देते हैं, बल्कि सक्षम अधिकारी देते हैं। 

गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम की ओर से पैरोल पर जाने के लिए अर्जी लगाई गई थी। इस अर्जी के मंजूर होने के बाद आज से आने वाले 40 दिनों तक वह बाहर ही रहेंगे। शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की अर्जी मंजूर होने के बाद वह आने वाली 25 जनवरी को भंडारे और सत्संग के लिए सिरसा जाएंगे। 

राम रहीम पर क्या बोले सीएम खट्टर 

राम रहीम जेल से पैरोल पर बाहर आ गए हैं। इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि राम रहीम को पैरोल मिली है लेकिन अगर पैरोल मिली है तो कोई प्रक्रिया के अंतर्गत मिली होगी। इस पर राम रहीम का अधिकार होगा, मैं इसमें कोई दखल नहीं दूंगा।

20 साल की सुनाई गई है सजा

जानकारी के अनुसार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को अपने आश्रम में दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म और पत्रकार छत्रपति हत्याकांड, रणजीत सिंह हत्याकांड के मामले में कोर्ट वे दोषी पाया था। इसके बाद राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई थी। 20 साल के लिए जेल के अंदर रह रहे राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। इससे पहले भी राम रहीम ने साल 2022 में 40 दिनों की पैरोल ली थी। 

Web Title: Ram Rahim has got parole for 40 days in Sunaria Jail Manohar Lal Khattar said they have right

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे