लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir Pran Pratishtha: पीएम मोदी ने लिखा- सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना, सीएम योगी ने लिखा- हम चाकर रघुवीर के...जय श्री राम!, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2025 11:46 IST

Ram Mandir Pran Pratishtha: दोपहर 12:20 बजे भगवान की भव्य आरती होगी, इसके बाद भगवान को 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देRam Mandir Pran Pratishtha: सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है।Ram Mandir Pran Pratishtha: प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।Ram Mandir Pran Pratishtha: वर्षगांठ समारोह की शुरुआत यजुर्वेद के पाठ से हुई।

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में शनिवार (प्रतिष्ठा द्वादशी) को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ से जुड़े समारोह की शुरुआत हो गई, जिसके लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर बधाई दी। वर्षगांठ समारोह की शुरुआत यजुर्वेद के पाठ से हुई। दोपहर 12:20 बजे भगवान की भव्य आरती होगी, इसके बाद भगवान को 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। रामलला के दरबार को फूलों से सजाया गया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राममंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक बड़ी प्रेरणा बनेगा।’’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर राम लला की एक तस्वीर पोस्ट करते हुये कहा, ''हम चाकर रघुवीर के...जय श्री राम!'' उन्होंने लिखा, ''रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे। रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः॥ जय जय श्री राम!''

मंदिर पहुंचे स्थानीय निवासी अनूप मिश्रा ने कहा, "जनवरी 2024 में जब प्राण प्रतिष्ठा की गई थी, तब हम राम जन्मभूमि नहीं पहुंच पाए थे, लेकिन इस बार हम पहली वर्षगांठ पर रामलला के दरबार में पहुंचकर भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।" भोपाल की एक श्रद्धालु सरला माहेश्वरी ने कहा, "हम वर्षगांठ समारोह में भाग लेने के लिए दो दिन पहले अयोध्या पहुंचे थे, और आज हम भगवान के दर्शन करेंगे, यह सोचकर बहुत उत्साहित हैं।" मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, 11 से 13 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस समारोह में आम लोगों को भी शामिल किया जाएगा, जो पिछले साल ऐतिहासिक समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे।

साथ ही, करीब 110 आमंत्रित वीआईपी भी इसमें शामिल होंगे। अंगद टीला स्थल पर एक जर्मन हैंगर टेंट लगाया गया है, जिसमें 5,000 लोगों की मेजबानी के लिए प्रबंध किया गया है। आम लोगों को इस भव्य समारोह को देखने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में मंडप और यज्ञशाला में शास्त्रीय सांस्कृतिक प्रस्तुति, अनुष्ठान और दैनिक राम कथा प्रवचन शामिल हैं।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पहले कहा था, "ट्रस्ट ने आम लोगों को आमंत्रित करने का फैसला किया है जो पिछले साल प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे। उन्हें अंगद टीला में तीनों दिन के कार्यक्रमों में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।"

ट्रस्ट ने यह भी कहा कि 110 अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी) समेत मेहमानों को निमंत्रण पत्र वितरित किए गए हैं, जिनमें से कई 22 जनवरी, 2024 को मूल प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे। उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में अयोध्या मंदिर में नए राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।

टॅग्स :Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trustराम मंदिरनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की