लाइव न्यूज़ :

BJP भविष्य में भी जम्मू-कश्मीर में सरकार का हिस्सा होगी- राम माधव

By भाषा | Updated: August 12, 2018 03:16 IST

माधव ने यहां एक समारोह में कहा कि भाजपा जब सत्ता में आएगी तो वह जम्मू-कश्मीर को नयी दिशा में ले जाने के लिए काम करेगी।

Open in App

नई दिल्ली, 12 अगस्त: जम्मू-कश्मीर में भविष्य में भी भाजपा सरकार का हिस्सा होगी क्योंकि राज्य में कभी भी सत्ता में नहीं होने का ‘‘अपशकुन’’ खत्म हो गया है। यह बात शनिवार को यहां पार्टी के वरिष्ठ नेता राम माधव ने कही। राज्य में पार्टी मामलों के प्रभारी माधव का बयान जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ भाजपा का गठबंधन टूटने के कुछ महीने बाद आया है। माधव ने कहा, ‘‘मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि जम्मू-कश्मीर में फिर कभी जब सरकार बनेगी तो भाजपा उसका हिस्सा होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अपशकुन खत्म हो गया है।’’ माधव ने यहां एक समारोह में कहा कि भाजपा जब सत्ता में आएगी तो वह जम्मू-कश्मीर को नयी दिशा में ले जाने के लिए काम करेगी। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी- भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन जून में टूट जाने के बारे में माधव ने कहा कि कठिनाइयां थीं लेकिन कुछ उपलब्धियां हासिल हुईं। उन्होंने कहा, ‘‘हम काफी काम करना चाहते थे। लेकिन जब हमने सोचा कि हमारे मुताबिक चीजें नहीं हो रही हैं तो हम (सरकार से) बाहर आ गए।’’ उन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्षों से अलगाववाद की भावना और पिछले 30 वर्षों से आतंकवाद ने राज्य की प्रगति में बाधा डाली है। माधव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पार्टी के सत्ता में नहीं होने के बावजूद सुरक्षा स्थिति से निपटने के लिए अपनाई गई चौतरफा नीति जारी रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर कहीं नहीं जाएगा। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।’’ 

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। हमारा यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें। हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब