लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha polls: राज्यसभा प्रत्याशियों पर कांग्रेस में अंसतोष, पवन खेड़ा ने ट्वीट कर कहा-‘शायद मेरी तपस्या में कुछ कमी रह गई’

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 30, 2022 00:30 IST

Rajya Sabha polls:कांग्रेस ने मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी को राजस्थान से उम्मीदवार बनाया गया है। ये तीनों का संबंध राजस्थान से नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्देरणदीप सुरजेवाला हरियाणा, मुकुल वासनिक महाराष्ट्र से और प्रमोद तिवारी उत्तर प्रदेश से हैं। राजस्थान के सिरोही से विधायक संयम लोढ़ा ने हमला किया है।पार्टी ने राजस्थान के नेता को क्यों नहीं टिकट दिया। 

Rajya Sabha polls: कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए 10 जून को होने वाले चुनाव के लिए रविवार को 10 उम्मीदवारों की घोषणा की। कई दिग्गज नेता का नाम नहीं हैं। पार्टी में असंतोष के सुर देखने को मिल रहे हैं। राजस्थान के प्रत्याशी पर कई सवाल खड़े हुए। 

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी को राजस्थान से उम्मीदवार बनाया गया है। ये तीनों का संबंध राजस्थान से नहीं है। सुरजेवाला हरियाणा, मुकुल वासनिक महाराष्ट्र से और प्रमोद तिवारी उत्तर प्रदेश से हैं। 

राजस्थान के सिरोही से विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह बताना चाहिए कि राजस्थान के किसी भी कांग्रेस नेता/कार्यकर्ता को राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी नही बनाने के क्या कारण है? पार्टी ने राजस्थान के नेता को क्यों नहीं टिकट दिया। 

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने ट्वीट कर कहा कि ‘शायद मेरी तपस्या में कुछ कमी रह गई।’ कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा को भी टिकट नहीं दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम, जयराम रमेश और अजय माकन के साथ ही पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला शामिल हैं।

चिदंबरम को तमिलनाडु, रमेश को कर्नाटक, माकन को हरियाणा से उम्मीदवार बनाया गया है। विवेक तन्खा को मध्य प्रदेश, राजीव शुक्ला और रणजीत रंजन को छत्तीसगढ़ तथा इमरान प्रतापगढ़ी को महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाया है।

अगले दो महीनों में राज्यसभा में 55 सीट रिक्त हो रही हैं। सात कांग्रेस सदस्य चिदंबरम (महाराष्ट्र), रमेश (कर्नाटक), अंबिका सोनी (पंजाब), विवेक तन्खा (मध्य प्रदेश), प्रदीप टम्टा (उत्तराखंड), कपिल सिब्बल (उत्तर प्रदेश) और छाया वर्मा (छत्तीसगढ़) अपने कार्यकाल पूरे करेंगे। 

टॅग्स :राज्यसभा चुनावकांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए