लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा चुनाव: बीजेपी के उम्मीदवार जुगलजी ठाकोर सबसे अमीर, विदेश मंत्री एस जयशंकर सबसे शिक्षित

By भाषा | Updated: June 26, 2019 05:55 IST

हलफनामे के अनुसार, 64 वर्षीय जयशंकर, उनकी पत्नी और उनके एक आश्रित के पास 15.82 करोड़ रुपये की चल एवं अचल सम्पत्ति है। पूर्व विदेश सचिव जयशंकर ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से एमए, एफ.फिल और पीएचडी की डिग्री हासिल की है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस उम्मीदवार चंद्रिका चूडास्मा (67) एक कुशल आयुर्वेद चिकित्सक हैं और उनकी सम्पत्ति 2.56 करोड़ रुपये की है।भाजपा के दूसरे उम्मीदवार जुगलजी ठाकोर सबसे अमीर हैं.

गुजरात से राज्यसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों द्वारा दायर हलफनामों से पता चलता है कि भाजपा उम्मीदवार एवं विदेश मंत्री एस जयशंकर उनमें से सबसे शिक्षित हैं। भाजपा के दूसरे उम्मीदवार जुगलजी ठाकोर सबसे अमीर हैं जिनकी कुल सम्पत्ति 101 करोड़ रुपये से अधिक की है।

कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रिका चूडास्मा ने घोषणा की है कि उनकी सम्पत्ति करीब 2.56 करोड़ रुपये की है जो कि चारों उम्मीदवारों में सबसे कम है। कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवार गौरव पंड्या ने घोषणा की है कि उनके पास एक रिवॉल्वर है और वह भारतीय दंड संहिता की धारा 144 और 188 के तहत आरोपों का सामना कर रहे हैं। दोनों दलों ने गुजरात से राज्यसभा की दो सीटों के लिए एक-एक उम्मीदवार घोषित किये हैं। सभी ने अपने नामांकन पत्र मंगलवार को दाखिल कर दिये।

हलफनामे के अनुसार, 64 वर्षीय जयशंकर, उनकी पत्नी और उनके एक आश्रित के पास 15.82 करोड़ रुपये की चल एवं अचल सम्पत्ति है। पूर्व विदेश सचिव जयशंकर ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से एमए, एफ.फिल और पीएचडी की डिग्री हासिल की है। जुगलजी ठाकोर (49) की 101.48 करोड़ रुपये की सम्पत्ति में उनके पुत्र की एक दुकाती मोटरसाइकिल, जमीन और एक फार्महाउस शामिल है। उन्होंने 12वीं 1991 में किया। उन्होंने बीबीए 2015 में किया।

कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रिका चूडास्मा (67) एक कुशल आयुर्वेद चिकित्सक हैं और उनकी सम्पत्ति 2.56 करोड़ रुपये की है। कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवार गौरव पंड्या (59) वकील हैं और उनकी सम्पत्ति 19.25 करोड़ रुपये है। उसमें 1.25 लाख रुपये की रिवाल्वर शामिल है। चुनाव पांच जुलाई को होगा।

टॅग्स :राज्य सभाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए