लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा उपसभापति चुनाव: NCP की वंदना चव्हाण नहीं होंगी विपक्ष का चेहरा, इन नामों पर चल रही चर्चा

By भारती द्विवेदी | Updated: August 8, 2018 05:48 IST

गौरतलब है कि राज्यसभा के उपसभापति पी जे कुरियन के जुलाई में सेवानिवृत्त हुए हैं, जिसकके बाद से ये पद खाली है।

Open in App

नई दिल्ली, 8 अगस्त: नौ अगस्त को राज्यसभा उपसभापति के लिए चुनाव होने हैं। इसके लिए पक्ष-विपक्ष आमने-सामने हैं। राज्यसभा उपसभापति के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जहां जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सांसद और पूर्व पत्रकार हरिवंश नारायण सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं सभी विपक्षी दलों राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए विपक्ष का संयुक्त उम्मीदवार चुनने की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी को दी है। मंगलवार को विपक्षीय दलों की बैठक में राकांपा (एनसीपी) की वंदना चव्हाण का नाम पर बात बनी थी। वंदना चव्हाण के नाम पर ज्यादातर पार्टियों में से किसी ने भी कोई आपत्ति नहीं जताई थी। चव्हाण का नाम बसपा नेता सतीश मिश्र ने प्रस्तावित किया था और तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने इसका समर्थन किया था। 

वंदना ने अपनी उम्मीदवारी से जुड़े सवाल पर जवाब देते हुए कहा था कि उन्होंने कहा था कि उन्हें राज्यसभा सभापति कोई महिला चुनी जाए तो उन्हें खुशी होगी। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार, अब वंदना राज्यसभा उपसभापति की उम्मीदवार नहीं है। एनसीपी ने ये स्पष्ट कर दिया है कि उसकी पार्टी से कोई भी उपसभापति के चुनाव के लिए दावेदारी नहीं करेगा। एनसीपी के इस फैसले के बाद मामला कांग्रेस और डीएमके के बीच आ गई थी लेकिन डीएमके ने भी अपनी दावेदारी से हाथ खड़े कर दिए हैं, जिसके बाद अब कांग्रेस को अपने किसी उम्मीदवार को सामने लाना होगा। खबर की माने तो, डीके हरि प्रसाद और केपीएस तुलसी का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा  है। इन दो नाम के अलावा और भी नामों पर चर्चा हो रही है। 

राज्य सभा में सीटों का आंकड़ा

जीत के लिए 244 में से 123 सांसदों का समर्थन जरूरी है। राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी - बीजेपी है। जिसके पास  73 सांसद हैं। जिसमें जदयू के छह, शिवसेना के तीन,  अकाली दल के तीन सांसद, अन्नाद्रमुक के तेरह, बीजद के नौ, टीआरएस के छह और वाईएसआर कांग्रेस के दो सांसदों से समर्थन की उम्मीद है। ये सब एनडीए का साथ दे तो इनके पास 126 की संख्या हो जाएगी। सदन में कांग्रेस की संख्या 50 है। गौरतलब है कि राज्यसभा के उपसभापति पी जे कुरियन के जुलाई में सेवानिवृत्त हुए हैं, जिसकके बाद से ये पद खाली है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :राज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत'चुनौतियों के लिए तैयार रहें, इसका असर लंबे समय तक रह सकता है': PM मोदी ने राज्यसभा में US-ईरान युद्ध को लेकर किया आगाह

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण