लाइव न्यूज़ :

Breaking: तीन तलाक बिल पर राज्यसभा में हंगामा, 2 जनवरी तक सदन हुआ स्थगित

By विकास कुमार | Updated: December 31, 2018 14:51 IST

केंद्र सरकार का कहना है कि कांग्रेस ने बिल को सेलेक्ट कमिटी के पास भेजने का किसी भी प्रकार का नोटिस नहीं दिया है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने बिल को स्टैंडिंग कमिटी के पास भेजने को कहा है।

Open in App

राज्यसभा में तीन तलाक बिल को लेकर विपक्षी पार्टियों के हंगामे के कारण सदन को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। उपसभापति ने पहले सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित किया और उसके बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। कल नए साल की छुट्टी के कारण अब बिल बुधवार को ही फिर से पेश किया जायेगा। हंगामे के कारण बिल को पेश नहीं किया जा सका। 

केंद्र सरकार का कहना है कि कांग्रेस ने बिल को सेलेक्ट कमिटी के पास भेजने का किसी भी प्रकार का नोटिस नहीं दिया है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने बिल को स्टैंडिंग कमिटी के पास भेजने को कहा है। सेलेक्ट कमिटी तो न्यूनतम मांग है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा किए बगैर इस बिल पर चर्चा मुमकिन नहीं है।

आजाद ने कहा कि यह बिल काफी अहम है और कई लोगों की जिंदगी से जुड़ा है। इसे बगैर किसी कमेटी में भेजे पारित करना ठीक नहीं है, सरकार बिल को पारित कराना चाहती है, सिर्फ इसके लिए इसे नहीं पारित किया जाना चाहिए।

सरकार विपक्षी पार्टियों से बिल को पारित करवाने की मांग कर रही है। लेकिन सरकार और विपक्ष के बीच लगातार तकरार बना हुआ है। 

एनडीए की राज्यसभा में संख्या बढ़ी है लेकिन विपक्ष अभी भी बहुमत में हैं। राज्यसभा में अभी कूल सदस्यों की संख्या 244 है, जिसमें 4 मनोनीत हैं। एनडीए के सांसदों की संख्या 97 है, वहीं विपक्ष के कूल सांसदों की संख्या 115 है। जो पार्टियां बिल को कमिटी के पास भेजने का मांग कर रही हैं, उनमें टीएमसी, सीपीएम, आम आदमी पार्टी और एआइएडीएमके भी शामिल है।  

टॅग्स :तीन तलाक़राज्य सभाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?