लाइव न्यूज़ :

बीकानेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह

By भाषा | Updated: October 14, 2018 13:36 IST

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री 19 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान सीमा के पास राजस्थान के बीकानेर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे।

Open in App

देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह अत्यधिक संवेदनशील भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे बीकानेर में शस्त्र पूजा करेंगे और दशहरा मनाएंगे। संभवत: पहली बार केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री पाकिस्तान के साथ लगी भारत की सीमा के पास शस्त्र पूजा करेंगे।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री 19 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान सीमा के पास राजस्थान के बीकानेर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे।

सिंह अग्रिम इलाके में स्थित सीमा चौकी (बीओपी) पर शस्त्र पूजा में हिस्सा लेंगे। रावण पर भगवान राम की जीत की खुशी में दशहरा त्यौहार के दौरान शस्त्र पूजा की जाती है।

अधिकारी ने कहा कि दो दिनों के दौरे के दौरान गृह मंत्री 18 अक्टूबर को बीकानेर पहुंचेंगे। रात में वह बीओपी पर रूकेंगे। इसके बाद 19 अक्टूबर को जवानों के साथ त्योहार मनाएंगे।

सिंह के सीमा पर हालात और बुनियादी संरचनाओं से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं में प्रगति की समीक्षा करने की संभावना है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि वह (जवानों के साथ भोजन) ‘बड़ा खाना’ में हिस्सा लेंगे और सुरक्षाकर्मियों को संबोधित करेंगे।

भारत-पाकिस्तान के बीच की 3,323 किलोमीटर की सीमा अत्यधिक संवेदनशील है। राजस्थान में सीमा पर शांति है लेकिन, जम्मू कश्मीर में अक्सर गोलीबारी होती है और इससे जान-माल का काफी नुकसान होता है। पिछले साल गृह मंत्री दशहरा मनाने के लिए उत्तराखंड में चीन-भारत की सीमा से लगे जोशीमठ गए थे।

टॅग्स :राजनाथ सिंहसीमा सुरक्षा बलराजस्थानदशहरा (विजयादशमी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण