लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे ताशकंद में एससीओ बैठक में देश का प्रतिनिधित्व, 2017 में भारत बना था इसका सदस्य

By भाषा | Updated: October 31, 2019 17:07 IST

वर्ष 2017 में एससीओ में भारत के सदस्य बनने के बाद सीएचजी की यह तीसरी बैठक होगी। सीएचजी की पिछले दो बैठक 2017 में रूस के सोची और पिछले वर्ष ताजिकिस्तान के दुशान्बे में हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे1 से 2 नवंबर के बीच ताशकंद में शंघाई सहयोग संगठन में राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व2017 में एससीओ में भारत के सदस्य बनने के बाद सीएचजी की यह तीसरी बैठक होगी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताशकंद में शुक्रवार से शुरू होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शासनाध्यक्षों (सीएचजी) की परिषद की दो दिवसीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'राजनाथ सिंह 1-2 नवम्बर को ताशकंद में आयोजित होने वाली एससीओ के शासनाध्यक्षों की परिषद की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।' 

वर्ष 2017 में एससीओ में भारत के सदस्य बनने के बाद सीएचजी की यह तीसरी बैठक होगी। सीएचजी की पिछले दो बैठक 2017 में रूस के सोची और पिछले वर्ष ताजिकिस्तान के दुशान्बे में हुई थी। विदेश मंत्रालय ने कहा, 'भारत क्षेत्र में विभिन्न एससीओ सहयोग गतिविधियों/ संवाद तंत्र में शामिल है और इसके साथ ही एससीओ संरचना के तहत बहुपक्षीय सहयोग को और विकसित करने के लिए भी प्रयासरत है।' 

मंत्रालय ने कहा कि ताशकंद में होने वाली बैठक में भाग लेने वाले नेताओं के एससीओ क्षेत्र में बहुपक्षीय आर्थिक सहयोग और आर्थिक विकास को लेकर होने वाली चर्चाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की उम्मीद है। सिंह एससीओ बैठक के इतर द्विपक्षीय बैठकों में भी भाग लेंगे। एससीओ का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा को बनाये रखना है। भारत और पाकिस्तान 2017 में एससीओ के पूर्ण सदस्य बने थे।

टॅग्स :राजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग