लाइव न्यूज़ :

BSF जवान से हुई बर्बरता का भारत ने लिया बदला, सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई के संकेत

By आदित्य द्विवेदी | Updated: September 29, 2018 12:54 IST

गृहमंत्री राजनाथ सिंह और बीएसएफ महानिदेशक केके शर्मा ने एलओसी पर बड़ी कार्रवाई की पुष्टि की है। बीएसएफ हेड कांस्टेबल नरेंद्र शर्मा के साथ हुई बर्बरता का लिया बदला।

Open in App

नई दिल्ली, 29 सितंबरः भारत ने बीएसएफ के हेड कांस्टेबल नरेंद्र नाथ के साथ हुई बर्बरता का बदला ले लिया है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह और बीएसएफ के महानिदेशक केके शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। राजनाथ सिंह ने कहा, 'मैंने अपने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों को कहा था, पड़ोसी हैं, पहली गोली मत चलाना। लेकिन एक भी गोली अगर उधर से चल जाती है तो फिर अपनी गोलियों को मत गिनना।' 

उन्होंने बीएसएफ जवान के साथ हुई बर्बरता का जिक्र करते हुए कहा, 'हमारे बीएसएफ का एक जवान, अभी उसके साथ जिस तरीके से बदसलूकी की है पाकिस्तान ने। शायद आपने देखा होगा। कुछ हुआ है, मैं बताउंगा नहीं। हुआ है, ठीक ठाक हुआ है। विश्वास रखना बहुत ठीक ठाक हुआ है। 2-3 दिन पहले। और आगे भी देखिएगा क्या होगा।' राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर में शहीद भगत सिंह जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे।

केके शर्मा के मुताबिक, 19 सितंबर की बर्बरतापूर्ण घटना के बाद बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई की है। इससे घबराकर पाक सेना ने अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर के पांच किमी के इलाके को खाली कर लिया है। आने वाले दिनों में पाक सेना और रेंजर्स के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाई की तैयारी है।

बता दें कि 18 सितंबर को जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान नरेंद्र नाथ के साथ पाक सेना ने बर्बरता की थी। पेट्रोलिंग कर रहे नरेंद्र नाथ के शव को पाक सीमा में खींच ले गए थे। जब अगले दिन उनका शव बरामद हुआ तो उन्हें तीन गोलियां मारी गई थी। उनके सीने में चोट के निशान थे। गला रेत दिया गया था।

टॅग्स :राजनाथ सिंहसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष