लाइव न्यूज़ :

चीनी सैनिकों से झड़प के बाद पहली बार लद्दाख और जम्मू-कश्मीर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सेना प्रमुख भी रहेंगे मौजूद

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 15, 2020 14:37 IST

पिछले दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख में गतिरोध वाले इलाकों से चीन के सैनिकों के वापस जाने के मद्देनजर सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ स्थिति की समग्र समीक्षा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह लद्दाख का दौरा करेंगे। राजनाथ सिंह 18 जुलाई को श्रीनगर का दौरा करने वाले हैं।

नई दिल्लीः पूर्वी लद्दाख में भारतीय एवं चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद पहली बार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहलद्दाख का दौरा करेंगे। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक लेह पहुंचे थे और उन्होंने थलसेना, वायुसेना और आईटीबीपी के जवानों से बातचीत की। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 17-18 जुलाई को लद्दाख और जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी होंगे। रक्षा मंत्री 17 जुलाई को लद्दाख और 18 जुलाई को श्रीनगर का दौरा करने वाले हैं।

वहीं, बीते दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख में गतिरोध वाले इलाकों से चीन के सैनिकों के वापस जाने के मद्देनजर सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ स्थिति की समग्र समीक्षा की थी। रक्षा मंत्री ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और वायुसेना प्रमुख आर के एस भदौरिया तथा अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक में स्थिति की समग्र समीक्षा की थी। 

रक्षा मंत्री ने सभी संवेदनशील इलाकों की स्थिति की ली थी जानकारी

जनरल नरवणे ने गलवान घाटी, गोगरा, हॉट स्प्रिंग्स और पैगोंग सो के फिंगर 4 क्षेत्र से सैनिकों को हटाने के लिए बनी आपसी सहमति के पहले चरण के क्रियान्वयन पर विस्तृत ब्योरा दिया था। सेना प्रमुख ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में भारतीय सेना की अभियानगत तैयारियों के बारे में रक्षा मंत्री को जानकारी दी और साथ ही पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हालात के अलावा अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सिक्किम के सभी संवेदनशील इलाकों में मौजूदा स्थिति के बारे में भी उन्हें अवगत कराया था। 

वहीं, तीन जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक लेह पहुंचे थे। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को सीमा की स्थिति से अवगत कराया था।

टॅग्स :राजनाथ सिंहमनोज मुकुंद नरवणेलद्दाखजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए