लाइव न्यूज़ :

राजनाथ ने कोविड-19 महामारी से निपटने के रक्षा मंत्रालय के प्रयासों की समीक्षा की

By भाषा | Updated: April 24, 2021 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के खिलाफ जंग में सहयोग कर रहीं मंत्रालय की विभिन्न इकाइयों के प्रयासों की शनिवार को समीक्षा की।

सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये समीक्षा बैठक की, जिसमें प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और रक्षा एवं अनुसंधान विकास संगठन के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी तथा अन्य अधिकारी शामिल हुए।

कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामलों से निपटने के लिए सेना के तीनों अंगों के साथ-साथ रक्षा मंत्रालय की अन्य इकाइयां भी विभिन्न राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को सहयोग प्रदान कर रही हैं।

रक्षा मंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ''रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह देश में कोविड-19 से उत्पन्न हालात से निपटने के प्रयासों की समीक्षा कर रहे हैं।''

कोविड-19 रोगियों के इलाज में इस्तेमाल की जा रही चिकित्सीय ऑक्सीजन का तेजी से परिवहन सुनिश्चित करने के लिए वायुसेना ने शुक्रवार से खाली ऑक्सीजन टैंकरों और कंटेनरों को देश के विभिन्न फिलिंग स्टेशनों तक पहुंचाने का काम शुरू कर दिया।

इसके अलावा वायुसेना देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड अस्पतालों के लिए दवाओं के साथ-साथ आवश्यक उपकरणों की भी ढुलाई कर रही है।

वायुसेना का एक सी-17 परिवहन विमान उच्च क्षमता वाले कंटेनर लेने शनिवार को सिंगापुर के चांगी हवाईअड्डे पहुंचा।

सिंह के कार्यालय ने ट्वीट किया, ''वायुसेना के विमान ऑक्सीजन और अन्य महत्वपूर्ण वस्तुओं की कम समय में ढुलाई कर रहे हैं। एक सी-17 आज सिंगापुर के चांगी हवाईअड्डे पहुंच गया है। क्रायोजेनिक ऑक्सीजन के ये कंटेनर देश में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने में मदद करेंगे।''

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है। कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के चलते विभिन्न राज्यों में अस्पतालों में चिकित्सीय ऑक्सीजन की भारी कमी हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले