राजेंद्र सिंह ने सुन्दरलाल बहुगुणा के निधन पर दुख जताया

By भाषा | Published: May 22, 2021 01:30 AM2021-05-22T01:30:32+5:302021-05-22T01:30:32+5:30

Rajendra Singh expressed grief over the death of Sundarlal Bahuguna | राजेंद्र सिंह ने सुन्दरलाल बहुगुणा के निधन पर दुख जताया

राजेंद्र सिंह ने सुन्दरलाल बहुगुणा के निधन पर दुख जताया

मथुरा, 21 मई जल संरक्षण के लिए रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त पर्यावरणवादी राजेंद्र सिंह ने कहा है कि पर्यावरणविद एवं चिपको आंदोलन के नेता सुन्दरलाल बहुगुणा के निधन पर शुक्रवार को शोक जताया।

सिंह ने यहां एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बहुगुणा के निधन को इस देश के लिए बड़ी क्षति बताया, जिसे किसी भी प्रकार पूरा नहीं किया जा सकता।

सिंह ने कहा, “सुन्दर लाल बहुगुणा ने ही हिमालय क्षेत्र की बहनों में पर्यावरण के प्रति चेतना जगाकर वृक्षों को कटने से बचाने हेतु उन्हें ‘चिपको आन्दोलन’ के लिए तैयार किया था। इसीलिए पहाड़ की बहनें अपने मायके के जंगलों को कटने से बचाने के लिए मौत से भी डरे बिना पेड़ों से चिपक कर उन्हें बचाने में कामयाब हो पाई थीं।”

बहुगुणा का शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे और पिछले दिनों कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rajendra Singh expressed grief over the death of Sundarlal Bahuguna

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे