लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर सचिन पायलट का एलान, नौजवान और किसान होंगे मुद्दे

By धीरज पाल | Updated: December 22, 2018 15:34 IST

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने के तुरंत बाद ही अपने वादों पर कायम रहते हुए किसानों के कर्जमाफ कर दिया है। न केवल राजस्थान में किसानों के कर्ज माफ किए बल्कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी।

Open in App

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर ऐलान किया है। वहीं, सचिन पायलट का मानना है कि 2019 में यूपीए की सरकार बनना तय है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लग चुका है। उप मुख्यमंत्री बनने के बाद सचिन पायलट ने आजतक टीवी में इंटरव्यू के दौरान साल 2019 की तैयारियों को लेकर अपनी बात कही। 

 नौजवान और किसान होगा मुद्दा   

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने के तुरंत बाद ही अपने वादों पर कायम रहते हुए किसानों के कर्जमाफ कर दिया है। न केवल राजस्थान में किसानों के कर्ज माफ किए बल्कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि कांग्रेस किसानों के मुद्दों को लेकर साल 2019 का चुनाव लड़ेगी। सचिन पायलट ने इस बात की स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि साल 2019 का चुनाव में नौजवान और किसान का मुद्दा होगा। उन्होने कहा कि राजस्थान में हम अपने वादों पर खरा उतरेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि पढे-लिखे नौजवान भटक कर रहे हैं। मनोबल टूटने से नौजवान सुसाइड कर रहा है। हमारी नीयत और नीति स्पष्ट है। वहीं भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी जाति-धर्म के रिसर्च में लग गई है। 

महागठबंधन तय करेगा का पीएम का चेहरा?

सचिन पायलट ने कहा कि हमारी कोशिश है सबको साथ लेकर चलना। महागठबंन तय करेगा कौन तय करेगा पीएम पद का उम्मीदवार होगा।  2019 का चुनावभाजपा और काग्रेंस के बीच ही होगा। बीजेपी को हराना है तो सबको एक होना होगा। राहुल ने कहा है कि हम बीजेपी को प्रेम से हराएंगे। हम सिद्धांतो और मुद्दो पर चुनाव लड़ेगें। वहीं, इन्होंने कहा कि एनडीए के सभी सहयोगी बारी-बारी से जा रहे हैं। क्षेत्रीय दलों की भूमिका अलग होती है। बीजेपी जाति पर फोकस करती है।  

मोदी सरकार पर किया हमला

सचिन पायलट ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जनता ज्यादा समय नहीं देती है। इन चार सालों में जनता ने बीजेपी को देख और परख लिया है। बीजेपी के लोग सुबह और शाम विवादित बयान देते हैं। दुशम कहाना बीजेपी की आदत है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में हम कम से कम 22 सीटें जीतेंगे। 2019 में यूपीए की सरकार बनना तय है। कांग्रेस कभी भी हिंदू और मसलमान की बात नहीं की है। जनेऊ पर चर्चा बीजेपी का मुद्दा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावसचिन पायलटकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह