लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Rajya Sabha Election 2024: चुनाव से पहले कांग्रेस ने मारी हार!, भाजपा के बिट्टू के खिलाफ प्रत्याशी नहीं, निर्विरोध चुने जाएंगे केंद्रीय मंत्री

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 21, 2024 12:55 IST

Rajasthan Rajya Sabha Election 2024: केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण खतरे में है। 

Open in App
ठळक मुद्देRajasthan Rajya Sabha Election 2024: सत्ता हथियाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।Rajasthan Rajya Sabha Election 2024: सत्ता में बैठे लोग सिर्फ कुर्सी हथियाने के लिए काम कर रहे हैं।  Rajasthan Rajya Sabha Election 2024: आज हमारे किसी भी पड़ोसी देश से रिश्ते अच्छे नहीं हैं।

Rajya Sabha Election 2024: आगामी राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने हार मान ली है! राजस्थान में राज्यसभा चुनाव हो रहा है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को प्रत्याशी घोषित किया है। रवनीत सिंह बिट्टू पूर्व कांग्रेसी सांसद हैं और लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम लिया था। हालांकि बिट्टू को आम चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा ने फिर भी मोदी सरकार में मंत्री पद दिया। इस बीच कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में हम प्रत्याशी नहीं उतारेंगे। भाजपा की जीत तय है।

डोटासरा ने कहा कि पार्टी आगामी राज्यसभा चुनाव में राज्य में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। डोटासरा ने कहा कि पार्टी लोकतंत्र में विश्वास करती है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निर्वाचित प्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त में लिप्त है। डोटासरा ने कहा, "हम उनकी (भाजपा) तरह दलालों पर निर्भर नहीं हैं। भाजपा के पास राज्यसभा उम्मीदवार को चुनने के लिए पूर्ण बहुमत है।

हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं। हम खरीद-फरोख्त और दलाली में विश्वास नहीं करते। इसलिए भाजपा जिसे भी उम्मीदवार बनाएगी, वह निर्विरोध निर्वाचित होगा।" प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती समारोह के बाद यहां संवाददाताओं से यह बात कही। डोटासरा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण खतरे में है।

उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग सिर्फ कुर्सी हथियाने के लिए काम कर रहे हैं और देश में सत्ता हथियाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा, ‘‘देश में गृहयुद्ध जैसे हालात हैं और प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं में व्यस्त हैं। आज हमारे किसी भी पड़ोसी देश से रिश्ते अच्छे नहीं हैं।’’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘भाजपा ‘एक राज्य एक चुनाव’ और ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ का नारा देती है। लेकिन हाल ही में चार में से दो राज्यों में चुनाव घोषित हो गए। प्रदेश की छह विधानसभा सीटों के साथ कई जगहों पर उपचुनाव होने थे। लेकिन पता नहीं ये कब होंगे।’’ उन्होंने केंद्र से आरक्षण पर अपना रुख साफ करने को भी कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘ आज अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के वर्ग के लोग आक्रोशित हैं, क्योंकि सरकार ने आरक्षण पर अपना रुख साफ नहीं किया है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रुख साफ है कि वह आरक्षण के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं होने देगी और इसे कमजोर नहीं होने देगी। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है और आए दिन दुष्कर्म और हत्याएं हो रही हैं।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावराजस्थानGovind Singh Dotasaraभजनलाल शर्माकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील