लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Political Crisis: कांग्रेस में सचिन पायलट की वापसी के बाबजूद फिलहाल नहीं मिलेगा कोई पद, करना होगा इंतजार

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: August 11, 2020 19:00 IST

सचिन की कांग्रेस में वापसी की शुरुआत उस समय हुयी जब उनके समर्थक विधायक भंवर लाल शर्मा सचिन को चकमा दे कर एक अन्य विधायक के साथ केसी वेणुगोपाल से मिलने पहुँच गये ।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी में लौटे सचिन पायलट को कुछ समय के लिये कोई पद नहीं मिल सकेगा।सचिन को कांग्रेस आलाकमान के नए आदेश की प्रतीक्षा करनी होगी

नयी दिल्ली: एक महीने की बग़ावत के बाद पार्टी में लौटे सचिन पायलट को कुछ समय के लिये कोई पद नहीं मिल सकेगा। उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का पद गँवाने के बाद सचिन को कांग्रेस आलाकमान के नए आदेश की प्रतीक्षा करनी होगी जो तीन सदस्यीय समिति की सिफ़ारिश पर लिया जायेगा।

इस तीन सदस्यीय टीम में प्रियंका गाँधी की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि आलाकमान सचिन के विराम काल का उपयोग अशोक गहलोत को समझाने में लगाना चाहता है क्योंकि सचिन की वापसी से गेहलोत और उनके समर्थक खुश नहीं है परन्तु अहमद पटेल के समझाने के बाद गहलोत ने अपनी नाराज़गी को लगाम लगा दी है। 

सचिन की कांग्रेस में वापसी की शुरुआत उस समय हुयी जब उनके समर्थक विधायक भंवर लाल शर्मा सचिन को चकमा दे कर एक अन्य विधायक के साथ केसी वेणुगोपाल से मिलने पहुँच गये ,इतना ही नहीं 4 अन्य विधायक भी चंगुल से निकलने की तैयारी कर रहे थे। इसकी खबर मिलते ही सचिन को आभास हो गया कि उनका किला टूट चुका है।

उन्होंने आनन फानन में प्रियंका गाँधी से बात की और अपनी वापसी के दरवाज़े खोल दिये। पार्टी सूत्रों के अनुसार भंवर लाल शर्मा तथा सचिन  समर्थक 4 विधायकों  को मंत्रिपरिषद में शामिल किया जायेगा ,शेष को दूसरी जिम्मेदारियां दी जायेंगी लेकिन सचिन को करना होगा इंतज़ार 

टॅग्स :राजस्थानसचिन पायलटअशोक गहलोतकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब