लाइव न्यूज़ :

राजस्थान नगरपालिका उपचुनावः आठ जिला, 15 नगरपालिका, 43 उम्मीदवार, 69.84 फीसद मतदान, देखें आंकड़े

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 26, 2021 22:17 IST

Rajasthan municipal by-elections: उपचुनाव के लिए कुल 60 उम्मीदवारों ने 67 नामांकन पत्र दाखिल किए। जांच और नाम वापसी के बाद 43 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए।

Open in App
ठळक मुद्देएक उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिया गया है।28 जुलाई को मतगणना होगी।चुनाव चिह्नों का आवंटन 20 जुलाई को किया गया था। 

Rajasthan municipal by-elections: राजस्थान में आठ जिलों की 15 नगरपालिकाओं के 17 वार्डों के उपचुनाव में 69.84 प्रतिशत मतदाताओं ने वोटा डाला। सबसे ज्यादा मतदान झुंझुनूं जिले की खेतड़ी नगर पालिका में हुआ जहां 88.16 फीसद मतदाताओं ने वोट डाला।

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि आठ जिलों की 15 नगरपालिकाओं के 17 वार्डों में कोविड-19 संबंधी सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए 69.84 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। उन्होंने बताया कि इस उपचुनाव में 60 उम्मीदवारों ने 67 नामांकन पत्र दाखिल किए थे।

समीक्षा और नाम वापसी के बाद शेष रहे 43 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला मतगणना दिवस को होगा। उन्होंने बताया कि चूरू के रतन नगर और हनुमानगढ़ की भादरा नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए पांच अगस्त को चुनाव होगा।

जयपुर जिले की तिगरिया ग्राम पंचायत में 29 जुलाई को होगा पुनर्मतदान कराने का निर्देश दिया गया है। उल्लेखनीय है कि जयपुर जिले की ग्राम पंचायत तिगरिया, पंचायत समिति गोविन्दगढ के वार्ड संख्या-12 के लिए बूथ संख्या 300 पर ईवीएम मशीन में तकनीकी खामी आ जाने और मतगणना के दौरान परिणाम प्रदर्शित नहीं होने के कारण 25 जुलाई को हुए मतदान को शून्य घोषित कर दिया गया है।

टॅग्स :राजस्थान उपचुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीराजस्‍थान चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए