राजस्थान : न्यूनतम तापमान में वृद्धि

By भाषा | Updated: November 24, 2020 13:38 IST2020-11-24T13:38:55+5:302020-11-24T13:38:55+5:30

Rajasthan: minimum temperature rise | राजस्थान : न्यूनतम तापमान में वृद्धि

राजस्थान : न्यूनतम तापमान में वृद्धि

जयपुर, 24 नवंबर राजस्थान में न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढोतरी दर्ज की गयी है और माउंट आबू में रात का तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं सोमवार रात चुरू व भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार डबोक में रात का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस व चित्तौड़गढ़ में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य जिलों में यह 10 डिग्री सेल्सियस से 14.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे में राज्य के कई जिलों में बादल छाये रहने व हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rajasthan: minimum temperature rise

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे