लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः राजस्थान में भीलवाड़ा सीट बनी BJP का गढ़, कांग्रेस को किया दूसरी बार लगातार चित

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 23, 2019 12:33 IST

बीजेपी के उम्मीदवार और मौजूदा सांसद सुभाषचंद्र बहेडिया ने कांग्रेस के उम्मीदवार रामपाल शर्मा को एक बड़े अंतर से हराया है। भीलवाड़ा लोकसभा सीट सामान्य है और यहां पहली बार 1952 में चुनाव हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देभीलवाड़ा लोकसभा सीट का किला BJP ने फतह कर लिया है और कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी के उम्मीदवार और मौजूदा सांसद सुभाषचंद्र बहेडिया ने कांग्रेस के उम्मीदवार रामपाल शर्मा को एक बड़े अंतर से हराया है।1971 में भारतीय जनसंघ ने जीत दर्ज की, जबकि 1977 का चुनाव भारतीय लोक दल (बीएलडी) ने जीता।

लोकसभा चुनाव 2019 के वोटिंग की आज मतगणना की जा रही है। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सभी 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि उसने भीलवाड़ा लोकसभा सीट का किला फतह कर लिया है और कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। इस सीट पर बीजेपी की यह पांचवीं जीत है।  

भीलवाड़ा सीट बनी बीजेपी का गढ़   

बीजेपी के उम्मीदवार और मौजूदा सांसद सुभाषचंद्र बहेडिया ने कांग्रेस के उम्मीदवार रामपाल शर्मा को एक बड़े अंतर से हराया है। बहेड़िया ने 3 लाख, 81 हजार, 151 वोटों से रामपाल शर्मा को बड़े अंतर से हराया। भीलवाड़ा लोकसभा सीट सामान्य है और यहां पहली बार 1952 में चुनाव हुआ था और पहली बार यहां से राम राज्य परिषद (आरआरपी) की जीत हुई थी, इसके बाद 1957, 1962, 1967 में कांग्रेस का ही राज रहा। 

पहली बार बीजेपी ने 1996 में फहराया था विजय पताका

1971 में भारतीय जनसंघ ने जीत दर्ज की, जबकि 1977 का चुनाव भारतीय लोक दल (बीएलडी) ने जीता। 1980 और 1984 में कांग्रेस जीती। इसके बाद 1989 में जनता पार्टी ने विजय हासिल की। 1991 में फिर से कांग्रेस जीती। वहीं, पहली बार बीजेपी ने 1996 में अपना खाता खोला। लेकिन, 1998 के चुनाव में कांग्रेस ने उसे दोबारा हरा दिया। इसके बाद 1999 और 2004 में बीजेपी ने जीत दर्ज की और 2009 में कांग्रेस ने फिर से वापसी की, लेकिन 2014 के चुनाव में वह बीजेपी से हार गई।

बीजेपी का पलड़ा रहा भारी 

भीलवाड़ा लोकसभा सीट से अभी बीजेपी की ओर से सुभाष बहेडिया सांसद हैं। अगर पिछले कुछ चुनावों को देखा जाए तो इस सीट पर बीजेपी का पलड़ा भारी कहा जाता रहा है क्योंकि 1996 से लेकर अबतक छह बार चुनाव हुए हैं, जिसमें पांच बार बीजेपी ने जीत हासिल की है और कांग्रेस दो बार ही जीत सकी है। ब्राह्मण बहुल इलाका होने की वजह से 2009 में कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेता सीपी जोशी पर दांव आजमाया था और उन्होंने बीजेपी को चित कर दिया था। 

पिछले चुनाव के आंकड़े

चुनाव आयोग के मुताबिक, 2014 के चुनाव में भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख, 53 हजार, 764 थी। जिसमें से 11 लाख, 2 हजार, 150 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था और 62.84 फीसदी वोटिंग हुई थी। बीजेपी के उम्मीदवार सुभाष बहेडिया को 6 लाख, 3 हजार, 317 वोट मिले थे। वही, कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक चंद्र को 3 लाख, 84 हजार, 53 वोट मिले थे। कुल मिलाकर सुभाष बहेडिया ने कांग्रेस को 2 लाख, 46 हजार, 264 वोटों के अंतर से हराया था।  

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराजस्थानभीलवाड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब