लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः क्या लौट आया है कांग्रेस का जोशी-माथुर सियासी समय? सक्रिय हुए गहलोत-पायलट समर्थक

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: June 10, 2019 16:56 IST

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सियासी तूफान थमने का इंतजार कर रहे हैं और दिल्ली में लगातार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकातें कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देराजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि प्रदेश में तत्काल कोई परिवर्तन किया जाता है तो नेताओं की व्यक्तिगत महत्वकांक्षाएं तो पूरी हो सकती हैंइस वक्त प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी और शिवचरण माथुर का सियासी समयचक्र लौट आया है

लोकसभा चुनाव के बाद से राजस्थान की राजनीति करवट बदल रही है, और लगता है प्रदेश में एक बार फिर जोशी-माथुर सियासी समय लौट आया है. पिछले दो दशक से प्रदेश में कांग्रेस में सीएम अशोक गहलोत और बीजेपी में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का एकछत्र राज रहा है, लेकिन अब सियासी हालात बदल रहे हैं.

जहां बीजेपी में राजे के बजाए राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जैसे किसी और नेता को आगे बढ़ाने की संभावना है, वहीं कांग्रेस में सचिन पायलट के समर्थक ऐसा राजनीतिक अवसर गंवाना नहीं चाहते हैं और इसीलिए अशोक गहलोत की जगह सचिन पायलट को सीएम बनाने के स्वर बुलंद कर रहे हैं.

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सियासी तूफान थमने का इंतजार कर रहे हैं और दिल्ली में लगातार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकातें कर रहे हैं. उधर, सचिन पायलट अपना राजनीतिक आधार मजबूत करने में लगे हैं, जबकि उनके समर्थक निरंतर उन्हें सीएम बनाने के लिए सियासी दबाव बना रहे हैं. 

प्रदेश में गहलोत और पायलट समर्थकों के बीच एक-दूसरे पक्ष के खिलाफ प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष गतिविधियां, बयानबाजी जारी है. कांग्रेस के ही एमएलए पीआर मीणा ने अनुशासन की रेखा लांघते हुए पायलट को मुख्यमंत्री बनाने तक का बयान दे डाला था, जबकि राज्य के दो मंत्रियों, रमेश मीणा और उदय लाल अंजाना ने भी कहा था कि- राजस्थान में हार के पीछे जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए.

इस वक्त प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी और शिवचरण माथुर का सियासी समयचक्र लौट आया है, जब हरिदेव जोशी को हटा कर शिवचरण माथुर को, तो माथुर को हटा कर फिर से जोशी को सीएम बनाया गया था. लेकिन, तब केन्द्र में कांग्रेस का नेतृत्व सशक्त था, लिहाजा सारी राजनीतिक गतिविधियां पार्टी के भीतर ही चलती रही थी. अब राजनीतिक ऊँट किस करवट बैठेगा, कहना मुश्किल है.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि प्रदेश में तत्काल कोई परिवर्तन किया जाता है तो नेताओं की व्यक्तिगत महत्वकांक्षाएं तो पूरी हो सकती हैं, किन्तु कांग्रेस को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है, क्योंकि कुछ समय बाद ही पंचायत, स्थानीय निकाय आदि के चुनाव हैं. यदि गुटबाजी जारी रही तो लोकसभा चुनाव की तरह, ये चुनाव भी कांग्रेस के हाथ से निकल जाएंगे.

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतसचिन पायलटकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर