लाइव न्यूज़ :

जयपुरः घर में बने रूई गोदाम में शार्ट सर्किट, दो साल के बच्चे और पिता जिंदा जले, दो बच्चों सहित पांच अन्य झुलसे

By धीरेंद्र जैन | Updated: October 5, 2020 21:12 IST

दो साल के बच्चे और उसके पिता की जिन्दा जलने से मौत हो गई। वहीं दो बच्चों एवं दो महिलाओं सहित पांच अन्य आग की चपेट में आने से झुलस गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाकर घायलों को उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल पहुंचाया।

Open in App
ठळक मुद्दे दो फ्लोर पर याकूब और उसके भाई शाहरुख का परिवार रहता है, जो भूतल पर रूई पिनने का काम करते हैं। रविवार को शार्ट सर्किट होने से वहां रखी रूई ने आग पकड़ ली और ऊपर के दोनों फ्लोर तक पहुंच गई।पूरा परिवार था, जबकि शाहरुख को दो साल का बेटा सूफीयान जीने में फंस गया।

जयपुरः राजस्थान की राजधानी जयपुर के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के गोविन्द नगर विस्तार के एक घर में बने रूई के गोदाम में लगी आग ने देखते ही देखते तीन मंजिला घर को लपटों में घेर लिया।

हादसे में दो साल के बच्चे और उसके पिता की जिन्दा जलने से मौत हो गई। वहीं दो बच्चों एवं दो महिलाओं सहित पांच अन्य आग की चपेट में आने से झुलस गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाकर घायलों को उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस उपायुक्त सुमित गुप्ता ने बताया कि गोविन्द नगर विस्तार स्थित तीन मंजिला मकान के दो फ्लोर पर याकूब और उसके भाई शाहरुख का परिवार रहता है, जो भूतल पर रूई पिनने का काम करते हैं। रविवार को शार्ट सर्किट होने से वहां रखी रूई ने आग पकड़ ली और ऊपर के दोनों फ्लोर तक पहुंच गई।

वहां पूरा परिवार था, जबकि शाहरुख को दो साल का बेटा सूफीयान जीने में फंस गया। उसे बचाने गया शाहरुख भी वहीं फंस कर रह गया और दोनो जलकर राख हो गये। वहीं बाकी लोगों को पड़ोसियों ने दीवार तोड़कर बाहर निकाला। झुलसने वालों में मृतक शाहरुख की भाभी, भतीजा-भतीजी और उसकी पत्नी शामिल हैं।

चुनावी रंजिश के चलते युवक की कार से कुचलकर हत्या

राजस्थान के बीकानेर के लूणकरणसर में पंचायत चुनाव में दो दिन पूर्व खियेरा में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया और एक युवक की बोलेरो से कुचलकर हत्या कर दी, वहीं एक अन्य घायल हो गया। लूनकरणसर में तीसरे चरण के तहत 6 अक्टूबर को पंचायत चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर दो गुटों में रंजिश है।

शनिवार रात भादवां निवासी ईमीलाल और भागीरथ गांव में बने मंदिर के समीप बैठे थे। इसी दौरान खियेरा से दूसरे गुट के लोग गाडियों मंे भरकर आए और विपक्षी गुट पर लाठियों-सरियों से हमला बोल दिया। साथ ही कुछ लोगों पर बोलेरो चढ़ा दी। बोलेरो से कुचलने के कारण ईमीलाल की मौत हो गई वहीं भागीरथ घायल हो गया।

हमलावरों की गाड़ी एक मकान की बाढ़ तोड़ते हुए उसमें फंस गई और बोलेरो चालक संजू को ग्रामीणों ने दबोच लिया, जबकि शेष हमलावर भागने में सफल हो गये। पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी राजू, अजीत व महेन्द्र को राउंडअप किया गया है। इन आरोपियों ने शुक्रवार को मृतक ईमीलाल को अपने पक्ष में प्रचार करने के लिए कहा था और आरोपियों की बात नहीं मानने का बदला उसे अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। 

टॅग्स :राजस्थानजयपुरक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी