लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः टाॅप 5 से राजस्थान बाहर, इधर बीमारी से मोर्चा, उधर जन समस्याओं का इलाज जारी!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: June 25, 2020 16:59 IST

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का कहना है कि राज्य सरकार ने निरंतर प्रयास करते हुये कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित किया है. इन प्रयासों के तहत प्रदेश में अधिक-से-अधिक टेस्ट करने पर फोकस रखा गया जिसके परिणामस्वरूप राज्य में रिकवरी दर 77 प्रतिशत से अधिक व मृत्यु दर 2.32 प्रतिशत है.

Open in App
ठळक मुद्देचिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में ई.सी.जी. टेक्नीशियन के 195 रिक्त पदों पर भर्ती को मंजूरी भी दे दी है. कोरोना संक्रमण को देखते हुए इन पदों को सीधी भर्ती द्वारा भरे जाने के संबंध में प्रस्ताव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा वित्त विभाग को भेजा गया था.राजस्थान में अब तक 15232 पॉजिटिव मामले (भारतीय और विदेशी नागरिक) सामने आए थे, जिनमें से 11910 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

जयपुरः कोरोना वायरस से लड़ने में राजस्थान अव्वल रहा है. इस वक्त जो राज्य कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, उनकी टाॅप 5 की सूची से राजस्थान बाहर है.

राजस्थान में अब तक 15232 पॉजिटिव मामले (भारतीय और विदेशी नागरिक) सामने आए थे, जिनमें से 11910 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि अब तक 356 व्यक्तियों की मौत हो गई. हालांकि, कोरोना संक्रमण का खतरा अभी भी बना हुआ है, लेकिन मृत्यु दर बेहद कम है, लिहाजा अब जनजीवन सामान्य बनाने के लिए विभिन्न उपायों पर भी ध्यान दिया जा रहा है.

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का कहना है कि राज्य सरकार ने निरंतर प्रयास करते हुये कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित किया है. इन प्रयासों के तहत प्रदेश में अधिक-से-अधिक टेस्ट करने पर फोकस रखा गया जिसके परिणामस्वरूप राज्य में रिकवरी दर 77 प्रतिशत से अधिक व मृत्यु दर 2.32 प्रतिशत है.

यही नहीं, उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में ई.सी.जी. टेक्नीशियन के 195 रिक्त पदों पर भर्ती को मंजूरी भी दे दी है. उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इन पदों को सीधी भर्ती द्वारा भरे जाने के संबंध में प्रस्ताव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा वित्त विभाग को भेजा गया था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्त विभाग के 18 अक्टूबर, 2019 को जारी राजकीय मितव्ययता परिपत्र के अनुसार रिक्त पदों को भरे जाने के लिए वित्त विभाग एवं कार्मिक विभाग की पूर्व सहमति लेना आवश्यक है, इसलिए सीएम गहलोत ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए अत्यावश्यक प्रकरण मानकर इसमें शिथिलन देते हुए 195 ई.सी.जी. टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती की मंजूरी दी है.

याद रहे, वर्ष 2018 में वित्त विभाग द्वारा 362 ई.सी.जी. टेक्नीशियन के रिक्त पद भरने की सहमति दी गई थी. इनमें से 112 पदों पर नियुक्ति की गई थी एवं 55 पद न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों के लिए रिक्त रखे जाने के बाद 195 पद खाली पड़े हुए थे.

इधर, राजस्थान आने वाले प्रवासी मजदूरों को तत्काल राहत तो मिल गई थी, लेकिन अब इन मजदूरों को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने के लिए विशेष योजनाएं प्रारंभ करने की जरूरत महसूस की जा रही है. इतना ही नहीं, स्थितियां सामान्य होने के मद्देनजर बेरोजगार युवा भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्दी ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी!

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनअशोक गहलोतजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब