लाइव न्यूज़ :

लुप्त होने के कगार पर रेगिस्तान का जहाज, ऊंटों के अस्तित्व पर संकट, 35 प्रतिशत की भारी कमी

By धीरेंद्र जैन | Updated: September 14, 2020 20:51 IST

बीते पांच सालों में ऊंटों की संख्या में 35 प्रतिशत की भारी कमी दर्ज की गई है। भारत में पाए जाने वाले ऊंटों का 80 प्रतिशत हिस्सा राजस्थान में ही है। 2014 में ऊंट को राज्य पशु का दर्जा दिया गया था किन्तु संरक्षण के अभाव में पशुपालक ऊंट से मुंह मोड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश में ऊंटों की मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। 20वीं पशुगणना के अनुसार ऊंटों की संख्या में 34.69 प्रतिशत की भारी कमी दर्ज की गई है। ऊंट पालकों का कहना है कि सरकारी प्रोत्साहन नहीं के बराबर होने से पशुपालक ऊंट क्यों पालेंगे।राज्य में ऊंटों के संरक्षण के लिए चलाई जा रही योजनाएं गत 6 माह से बंद पड़ी है। जिसके चलते पशुपालकों को अनुदान व अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही।

जयपुरः राजस्थान को ऊंट की जन्मस्थली और ‘रेगिस्तान का जहाज‘ माना जाता है। लेकिन सरकार की उदासीनता और लगातार घटती संख्या के चलते ऊंट अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्षरत है।

बीते पांच सालों में ऊंटों की संख्या में 35 प्रतिशत की भारी कमी दर्ज की गई है। भारत में पाए जाने वाले ऊंटों का 80 प्रतिशत हिस्सा राजस्थान में ही है। 2014 में ऊंट को राज्य पशु का दर्जा दिया गया था किन्तु संरक्षण के अभाव में पशुपालक ऊंट से मुंह मोड़ रहे हैं।

प्रदेश में ऊंटों की मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। 20वीं पशुगणना के अनुसार ऊंटों की संख्या में 34.69 प्रतिशत की भारी कमी दर्ज की गई है। पहले इनकी संख्या 3.26 लाख थी जो अब गिरकर 2.13 लाख रह गई है। ऊंट पालकों का कहना है कि सरकारी प्रोत्साहन नहीं के बराबर होने से पशुपालक ऊंट क्यों पालेंगे।

राज्य में ऊंटों के संरक्षण के लिए चलाई जा रही योजनाएं गत 6 माह से बंद पड़ी है। जिसके चलते पशुपालकों को अनुदान व अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही। ऊंटनी का दूध यूएई, सउदी अरब, आस्ट्रेलिया सहित दर्जन भर से अधिक देशों में दवाइयों सहित मिल्क शेक के रूप में काम में ले रहे हैं।

इसमें पाये जाने वाले गुणों के कारण शुगर, कैंसर सहित अनेक असाध्य रोगों की दवा के रूप में ऊंटनी का दूध प्रयोग में लिया जाता है। गुजरात के कच्छ में मिलने वाले खराई ऊंट समुद्री पानी में भी 5.7 किमी तक बिना किसी सहारे के चल सकता है।

ऊंट कम होने के कारणों में चारागाह कम होने, उष्ट्र विकास योजना बंद होने के अलावा ऊंटों की तस्करी और इनका वध किया जाना प्रमुख कारण हैं। सरकार से पशुपालकों प्रोत्साहन नहीं मिलने से इनकी संख्या तेजी से कम हो रही है। 

टॅग्स :राजस्थानजयपुरअशोक गहलोतदुबईचीनऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष