लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः अजमेर सेंट्रल जेल में कैदियों की थी बल्ले-बल्ले, हर महीने आठ लाख रुपये खर्च कर मिलता था वीआईपी ट्रीटमेंट

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 25, 2019 09:28 IST

राजस्थान के अजमेर की केद्रीय कारागार में एसीबी की छापेमारी के दौरान पता चला था कि जेल में कैदियों को विशेष सुविधा मुहैया करवाई जा रही थी, जिसका भंडाफोड़ हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के अजमेर की केद्रीय कारागार में कैदियों की बल्ले-बल्ले रही और उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट मिला। कैदियों को न केवल प्रतिबंधित उत्पाद प्रदान किए गए, बल्कि बैरक के अंदर विशेष उपचार भी दिया गया।

राजस्थान के अजमेर की केद्रीय कारागार में कैदियों की बल्ले-बल्ले रही और उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट मिला। कैदियों को न केवल प्रतिबंधित उत्पाद प्रदान किए गए, बल्कि बैरक के अंदर विशेष उपचार भी दिया गया। यह खुलासा एंटी करप्शन ब्यूरों (एसीबी) की छापेमारी के बाद हुआ।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, छापेमारी के दौरान पता चला था कि जेल में कैदियों को विशेष सुविधा मुहैया करवाई जा रही थी, जिसका भंडाफोड़ हुआ था। इस संबंध में एक अधिकारी का कहना है कि जांच के दौरान पाया गया है कि बैरक नंबर एक से बैरक नंबर 15 के बीच उन कैदियों के लिए एक वीआईपी कमरे थे, जो आर्थिक रूप से मजूत थे। इन कमरों पर चाक से निशान बनाए गए थे। इन कैदियों को एक साफ-सुथरा कमरा, विशेष भोजन, साफ कपड़े आदि जैसी कई सुविधाएं प्रदान की जाती थीं।

अधिकारी का कहना था कि इन वीआईपी कमरों के किराए के रूप में हर महीने 8 लाख रुपये का खर्च किए जाते थे। जेल कर्मचारी बिचौलिए के जरिए जेल के बाहर से परिवार के सदस्यों से पैसे लेते थे, जबकि कुछ कैदियों के परिवार के सदस्य नकद राशि का भुगतान ऑनलाइन ट्रांसफर कर देते थे। 

उनका कहना था कि अलग-अलग बैंकों से रैकेट में शामिल आरोपियों के बैंक स्टेटमेंट उपलब्ध करवाने के लिए कहा। अब तक 18 बैंक खातों को जब्त कर लिया गया है। ”

एसीबी के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने भी कहा कि परिजनों ने तंबाकू, सिगरेट जैसे विभिन्न उत्पादों के लिए भी पैसे दिए। सिगरेट के एक पैकेट की दर 12,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच थी और तंबाकू के एक पैकेट की कीमत 300 रुपये से 500 रुपये के बीच होगी।

बता दें कि एसीबी ने इस साल जुलाई में जेल के कैदियों को सेवाएं देने के लिए चलाए जा रहे रिश्वतखोरी रैकेट का भंडाफोड़ किया था। रैकेट के संबंध में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें चार जेल कर्मचारी, दो कैदी और एक कैदी का रिश्तेदार शामिल हैं।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी