लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कार-बाइक दुर्घटना में दो बच्चों सहित चार की मौत, एक अन्य सड़क हादसे में दो की गई जान

By धीरेंद्र जैन | Updated: June 22, 2019 19:23 IST

राजस्थान के हनुमानगढ़ में आज हुई कार और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक पर सवार दो बच्चों समेत दंपती की मौत हो गई। इसी प्रकार रावतसर में हुए एक हादसे में महिला और उसके बेटे की मौत हो गई।

Open in App

राजस्थान के हनुमानगढ़ में आज हुई कार और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक पर सवार दो बच्चों समेत दंपती की मौत हो गई। इसी प्रकार रावतसर में हुए एक हादसे में महिला और उसके बेटे की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार जगतपाल अपनी पत्नी सुनीता और दो बच्चों के साथ बाइक पर कहीं जा रहे थे कि हनुमानगढ़ जिले के भादरा क्षेत्र के शेरपुर गांव के पास सामने से आ रही कार से बाइक जा भिड़ी। इस हादसे में चालक जगतपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसकी पत्नी और पुत्र-पुत्री ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हरियाणा नंबर की कार और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसी प्रकार एक अन्य हादसे में रावतसर में एक इनोवा कार और ट्रक में भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमें कार में सवार और एक बच्चे की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त जयपुर निवासी रचना और आरव के रूप में हुई है।

निजी बस ने बाइक सवार को कुचला, आक्रोशित भीड़ ने बस को लगाई आग प्रदेश के जैसलमेर जिले के आज भुर्जगढ़ के समीप एक निजी बस ने बाइक सवार को कुचल दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसके दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में जमा हुए ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर बस को आग के हवाले कर दिया।  जानकारी के अनुसार बाड़मेर से हरिद्वार जाने वाली एक निजी बस ने आज दोपहर जैसलमेर के भुर्जगढ़ गांव के समीप एक बाइक सवार टक्कर मार दी और बस से कुचलने से मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने आक्रोशित होकर बस को आग के हवाले कर दिया। पुलिस के घटनास्थल तक पहुंचने से पहले बस पूरी तरह से जल गई। 

टॅग्स :राजस्थानहनुमानगढ़जैसलमेरसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया