राजस्थान: विदेशी महिला पर्यटक की मौत, प्रशासन में हड़कंप

By धीरेंद्र जैन | Published: March 13, 2020 07:56 AM2020-03-13T07:56:09+5:302020-03-13T07:56:09+5:30

जानकारी में सामने आया कि मृतका दो दिन पूर्व यहां घूमने को आई थी और नरेन्द्र भवन में ठहरी थी। सीने में दर्द की शिकायत के बाद केरेमिया को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Rajasthan: Foreign woman tourist dies, administration stirred up | राजस्थान: विदेशी महिला पर्यटक की मौत, प्रशासन में हड़कंप

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsराजस्थान के बीकानेर में ठहरी एक अमेरिकी महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विदेशी महिला की मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

राजस्थान के बीकानेर में ठहरी एक अमेरिकी महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विदेशी महिला की मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जानकारी में सामने आया कि मृतका दो दिन पूर्व यहां घूमने को आई थी और नरेन्द्र भवन में ठहरी थी। सीने में दर्द की शिकायत के बाद केरेमिया को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को समझते हुए शव को कब्जे में ले लिया और नरेन्द्र भवन के अधिकारियों और कर्मियों के बयान लिये जा रहे हैं।

दुनियाभर में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते विदेशी महिला का पोस्टमार्टम कराकर मौत के कारणों का पता लगाये जाने का प्रयास किया जा रहा है। 

Web Title: Rajasthan: Foreign woman tourist dies, administration stirred up

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे