लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कोटा के छह मंजिला हॉस्टल में शार्ट सर्किट से लगी आग, बचाए गए 45 बच्चे

By धीरेंद्र जैन | Updated: October 6, 2019 22:43 IST

हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने सीढ़ियों और रस्सियों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में घायल हुए तीन छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के कोटा में एक हॉस्टल में आग लगने से 45 बच्चों की जान पर बन आई, भारी मशक्कत के बाद उन्हें बचा लिया गया।हादसा कोटा जिले के महाकाल रेजीडेंसी हाॅस्टल में लिफ्ट में शार्ट सर्किट होने से हुआ।

राजस्थान के कोटा जिले में एक छह मंजिला हाॅस्टल में रविवार अलसुबह शार्ट सर्किट के कारण आग लगने से महाकाल रेजीडेंसी हॉस्टल में मौजूद 45 बच्चे आग में घिर गए, जिन्हें पुलिस और नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने आकर बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार यह हादसा कोटा जिले के महाकाल रेजीडेंसी हाॅस्टल में लिफ्ट में शार्ट सर्किट होने से हुआ। आग लगने के वक्त कुछ छात्र सो रहे थे और कुछ दैनिक कामों में व्यस्त थे। उन्हें पता लगने से पूर्व ही पूरा हाॅस्टल धुंएं से भर गया। मेन गेट की ओर बच्चे दौड़े पर वह भी आग में घिरा हुआ था। जान बचाने के प्रयास में कुछ छात्र पहली मंजिल की बालकनी से कूदे, उनमें से आधा दर्जन बच्चों की रीढ़ की हड्डी, सिर और पैर में चोंटें आई हैं।

हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने सीढ़ियों और रस्सियों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में घायल हुए तीन छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हाॅस्टल के संचालकों रविन्द्र सिंह हाडा और लोकेन्द्र पोडवानी को पुलिस ने केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया। कुछ माह पूर्व शुरू हुए हाॅस्टल ने फायर एनओसी नहीं ली थी और दो दिन पहले ही इसमें लिफ्ट लगाई गई थी जिसमें शॉर्ट सर्किट होने से यह हादसा हुआ।

टॅग्स :राजस्थानअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब