लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने राम मंदिर को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'कांग्रेस नेता ने की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टालने की अपील'

By आदित्य द्विवेदी | Updated: November 25, 2018 13:22 IST

अलवर की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस जातिवाद में डूबी हुई है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग सुप्रीम कोर्ट में जाकर बोल रहें है कि राम मंदिर केस की सुनवाई 2019 से पहले नहीं होनी चाहिए। जानें उनके भाषण की बड़ी बातें...

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के तहत एक चुनावी सभा को संबोधित करने रविवार को अलवर पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग सुप्रीम कोर्ट में जाकर बोल रहें है कि राम मंदिर केस की सुनवाई 2019 से पहले नहीं होनी चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस जातिवाद में डूबी हुई है। उसे कुछ समझ नहीं आता तो मेरी जाति पर बोलती है। कांग्रेस नेता कैसी-कैसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

राजस्थान में सात दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये मोदी ने अलवर से चुनावी रैली की शुरूआत की है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी सहित अन्य नेता रैली में मौजूद हैं। उल्लेखनीय है कि अलवर संसदीय सीट पर इस वर्ष के शुरू में हुए लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। जानें पीएम मोदी के भाषण की प्रमुख बातें-

- कांग्रेस के लोग सुप्रीम कोर्ट में जाकर बोल रहें है कि राम मंदिर केस की सुनवाई 2019 से पहले नहीं होनी चाहिए।

- राजस्थान में कांग्रेस के नेता भारत माता की जय बोलने की बजाए सोनिया गांधी की जय बोलने के लिए कह रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए भारत माता से बड़ी भी कोई और माता है।

कांग्रेस की जातिवादी मानसिकता का ही परिणाम है कि जहां-जहां कांग्रेस को सरकार चलाने का मौका मिला है वहां दलितों के नरसंहार हुए हैं। भारत के संतों ने ऋषियों ने भारत को जोड़ा है और कांग्रेस ने देश को तोड़ा है।

- कांग्रेस के नेता कभी मेरी मां को गाली देते हैं, कभी मेरी जाति को लेकर सवाल पूछते हैं, पूरा देश जान गया है कि ये सब नामदार के कहने पर हो रहा है।

- कांग्रेस के पास चुनाव का मुद्दा नहीं है तो वो अब मोदी की जात पूछ रही है। कांग्रेस जातिवाद का जहर फ़ैलाने से बाज नहीं आ रही है, कांग्रेस पार्टी जातिवाद के जहर में डूबी हुई है। दलितों और पिछड़ों के प्रति नफरत का भाव कांग्रेस की रगों में भरा पड़ा।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन