लाइव न्यूज़ :

Elections 2023: राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने राज्य चुनाव समिति का गठन किया, देखें लिस्ट

By रुस्तम राणा | Updated: July 20, 2023 19:01 IST

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर बनाई गई समिति में 29 नाम हैं। राजस्थान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समिति के चेयरमैन हैं। 

Open in App

नई दिल्ली: इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को उन नेताओं के नामों की घोषणा की, जिन्हें राजस्थान चुनाव समिति में शामिल किया गया है। समिति में 29 नाम हैं। राजस्थान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समिति के चेयरमैन हैं और वही चुनाव समिति का नेतृत्व करेंगे। 

बताते चलें कि कुछ हफ्ते पहले, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी नेता सचिन पायलट, जो सत्ता संघर्ष में शामिल थे, आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर लड़ने पर सहमत हुए।दोनों नेताओं के बीच सत्ता को लेकर संघर्ष वर्षों से चला आ रहा है और इस दौरान ऐसे कई मौके आए जब उन्होंने एक-दूसरे पर निशाना साधा। विवाद सार्वजनिक हो गया और काफी कोशिशों के बाद आखिरकार दोनों ने पार्टी के लिए एकजुट होने का फैसला किया।

इसी प्रकार कांग्रेस ने तेलंगाना में महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों से पहले, गुरुवार को राज्य में 26 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया, जिसके अध्यक्ष राज्य इकाई प्रमुख रेवंत रेड्डी होंगे। एक संवाद में कांग्रेस महासचिव, संगठन, के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव-2023 के लिए प्रदेश चुनाव समिति के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।"

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावRajasthan Congressकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम