राजस्थान चुनावः कांग्रेस का साथ छोड़ अभिनेष महर्षि ने थामा BJP का दामन, पायलट के लिए खड़ी कर सकते हैं दिक्कतें

By अनुभा जैन | Published: November 12, 2018 08:43 PM2018-11-12T20:43:31+5:302018-11-12T20:43:31+5:30

महर्षि ने 2008 में रतनगढ़ से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। पर चुनाव हार गए, लेकिन 37 हजार से अधिक वोट हासिल किए थे।

Rajasthan election: BSP-Congress leader abhinesh maharshi join BJP Ratangarh assembly | राजस्थान चुनावः कांग्रेस का साथ छोड़ अभिनेष महर्षि ने थामा BJP का दामन, पायलट के लिए खड़ी कर सकते हैं दिक्कतें

राजस्थान चुनावः कांग्रेस का साथ छोड़ अभिनेष महर्षि ने थामा BJP का दामन, पायलट के लिए खड़ी कर सकते हैं दिक्कतें

कांग्रेसी नेता अभिनेष महर्षि आज भाजपा में शामिल हो गये हैं। महर्षि ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। महर्षि के पार्टी में आने से शेखावटी में मजबूती मिलेगी। 

महर्षि ने 2008 में रतनगढ़ से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। पर चुनाव हार गए, लेकिन 37 हजार से अधिक वोट हासिल किए थे। इसी तरह पिछले लोकसभा चुनाव में महर्षि ने बसपा के टिकट पर चूरू सीट से चुनाव लड़ा। दूसरे नंबर पर रहे और तीन लाख वोट हासिल किए थे।

यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महर्षि को दिग्गज ब्राह्मण नेता एवं कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के सामने सरदारशहर से टिकट दिया जा सकता है। रतनगढ़ से भी महर्षि को टिकट मिलने की उम्मीद है क्योंकि, पार्टी ने अभी तक रतनगढ़ टिकट के लिये अंतिम निर्णय नहीं किया है।

जैतारण विधानसभा क्षेत्र से BJP को लगा झटका

वहीं, दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान में मंत्री व बीजेपी विधायक सुरेंद्र गोयल ने इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि  राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की जारी हुई पहली सूची में प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेन्द्र गोयल का टिकट काट दिया गया है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र गोयल जैतारण विधानसभा क्षेत्र से टिकट ने मिलने से नाराज थे।

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मानना है कि भाजपा का टिकट कटने के बाद अब निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।  बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी किया था। इस लिस्ट में सुरेंद्र गोयल का टिकट काट दिया गया।  दरअसल चार माह पहले जैतारण में हनुमान जंयती के अवसर पर दो समुदायों में विवाद हुआ था।

 

Web Title: Rajasthan election: BSP-Congress leader abhinesh maharshi join BJP Ratangarh assembly

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे