लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के चुनावी रण में तेरा 'रामजी' करेंगे बेड़ा पार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 4, 2018 09:48 IST

Open in App

राजस्थान के विधानसभा चुनावों में तमाम नेताओं के भाषणों में राम मंदिर और राम का नाम तो जब तब सुनाई देता रहता है, लेकिन यह तथ्य अपने आप में दिलचस्प है कि चुनाव मैदान में उतरे दो हजार से अधिक उम्मीदवारों में से कुल 319 उम्मीदवारों के नाम में 'राम' है. 

सत्ताधारी भाजपा के 30 और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के कुल 23 'राम' इस चुनावी समर में अपनी राजनीतिक तकदीर आजमाने उतरे हैं. राज्य की 200 विधानसभा सीटों पर कुल मिलाकर बात की जाए तो 319 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनके नाम में राम है. इनमें भाजपा के 30, कांग्रेस के 23, बसपा के 27 और निर्दलीय 107 हैं.

भाजपा के रामप्रताप (हनुमानगढ़), रामसिंह (सादुलपुर),खेमाराम (सूजानगढ़), रामलाल (चौमूं), रामावतार (चाकसू), रामहेत ( किशनगढ़), रामस्वरूप (वैर), रामकिशोर (बांदीकुई), रामविलास (लालसोट), रामसहाय (निवाई), रामस्वरूप (नसीराबाद), मोहनराम (नागौर), रामचंद्र (खीवंसर), भंवराराम (मेडता), रूपाराम (मकराना), केसाराम (मारवाड जक्शन),  जोराराम (सुमेरपुर), पब्बाराम (फलौदी), भैंराराम (औंसिया),जोगाराम (लूणी), सोनाराम (बाड़मेर), अमराराम (पचपदरा) लादूराम (गुढामनाली), आदूराम (चौहटन), पूराराम (भीनमाल), दानाराम (सांचौर), ओटाराम (सिरौही), समाराम (पिंडवाडा) जगासीराम (रेवदर), कालूराम (डग) से चुनाव मैदान में है. वहीं कांग्रेस के रामलाल (प्रतापगढ़), रामगोपाल (रामगंजमंडी), रामनारायण (पीपलदा), रामलाल (मांडल),दयाराम (खेरवाडा), लालाराम (पिंडडवाडा),जीवाराम (सिरौही), सुखराम (सांचौर), सेवाराम (आहोर), पदमाराम (चौहटन), हेमाराम (गुढामनाली), मेवाराम (बाडमेर), रूपाराम (जैसलमेर), हीराराम (बिलाडा) किशनाराम (लोहावत), जासाराम (मारवाड जंक्शन), रामनिवास (परबतसर), रामनारायण (नसीराबाद), टीकाराम (अलवर ग्रामीण), रामचंद्र (बहरोड), परसराम (डोढ), मंगलराम (डूंगरगढ़), गोबिंदराम (खाजूवाला) चुनाव मैदान में है.

200 सीटों वाली विधानसभा में 199 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए कुल 2294 उम्मीदवारों में से सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने सभी 200 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं तो वहीं कांग्रेस ने 195 और बसपा ने 190 सीटों पर अपन उम्मीदवार उतारे हैं. आम आदमी पार्टी ने 142 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में भेजा है.

भाजपा के 31 , कांग्रेस के 23, बसपा के 27, और निर्दलीय 107 सहित कुल 319 राम चुनाव में अपना अपना भाग्य आजमाएंगे. इनमें से किसका राजतिलक होगा यह तो 11 दिसंबर को घोषित होने वाले परिणाम के दिन ही पता चल सकेगा.

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावविधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां