लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के सीएम पद के लिए प्रियंका गांधी की वजह से लगी अशोक गहलोत के नाम पर अंतिम मुहर?

By विकास कुमार | Updated: December 15, 2018 15:29 IST

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ राजस्थान में जमीन घोटाले को लेकर भाजपा की सरकार ने कई मामले दर्ज करवाए थे। वाड्रा का नाम जमीन घोटाले में अशोक गहलोत के ही शासनकाल में आया था। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इसीलिए प्रियंका चाहती थीं कि अशोक गहलोत ही प्रदेश के मुख्यमंत्री बने क्योंकि उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी है।

Open in App

राजस्थान में कांग्रेस को बहुमत प्राप्त होने के बाद कांग्रेस आलाकमान के सामने मुख्यमंत्री चुनने को लेकर संकट खड़ा हो गया था। सचिन पायलट अपने समर्थकों के साथ अड़ गए थे तो वहीं अशोक गहलोत शांत भाव से ही लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अपना दावा नहीं छोड़ना चाहते थे। युवा बनाम अनुभवी के जंग में अशोक गहलोत बाजी मार ले गए। और तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की कुर्सी उनके पास आ गई। सचिन पायलट की मजबूत दावेदारी के सामने अशोक गहलोत का चुनाव होना कोई आम संकेत नहीं थे। 

कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग एक मात्र औपचारिकता भर थी। मीडिया के सामने कांग्रेस के लोकतान्त्रिक प्रक्रिया का प्रदर्शन करने के लिए बुलाया गया था। अंतिम फैसला तो आलाकमान को ही लेना था। विधायक दल की मीटिंग के बाद ये बोला गया कि विधायकों ने अपना फैसला कर लिया है और अपने पसंद से आलाकमान को अवगत करा दिया है। लेकिन जब नाम का फैसला हो ही गया था तो इसकी जानकारी मीडिया को क्यों नहीं दी गई। पार्टी के अन्दर से भी इस बात का खुलासा नहीं हुआ कि किसके नाम पर विधायकों के बीच सहमती बनी थी। 

मीडिया में ऐसी भी ख़बरें आने लगी कि राहुल गांधी अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच धर्मसंकट में फंस गए हैं और इसलिए उन्होंने सीएम का नाम तय करने के लिए प्रियंका गांधी की मदद लेने की सोची। सचिन पायलट और अशोक गहलोत जब दिल्ली में राहुल गांधी से मिलने पहुंचे तो वहां प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। और मुख्यमंत्री पद के लिए उनकी पहली पसंद अशोक गहलोत थे, जबकि राहुल गांधी लोकसभा चुनाव को देखते हुए गहलोत को दिल्ली में ही रखना चाहते थे। 

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ राजस्थान में जमीन घोटाले को लेकर भाजपा की सरकार ने कई मामले दर्ज करवाए थे। वाड्रा का नाम जमीन घोटाले में अशोक गहलोत के ही शासनकाल में आया था। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इसीलिए प्रियंका चाहती थी कि अशोक गहलोत ही प्रदेश के मुख्यमंत्री बने क्योंकि उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी है। रॉबर्ट वाड्रा पर बीकानेर में किसानों से जमीन हड़पने का आरोप लगा है। लेकिन सरकार में रहने के बावजूद भी भाजपा की सरकार वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं पायी। 

अशोक गहलोत को प्रियंका गांधी की पहली पसंद बताया जा रहा है। सचिन पायलट को अपने कदम पीछे खिचने पड़े और उप-मुख्यमंत्री पद की कुर्सी से संतुष्ट होना पड़ा। इसका खीझ उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में निकाला भी। अब देखना ये होगा कि रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दर्ज मामलों को क्या रफा-दफा कर दिया जायेगा। इस अनुमान के मुताबिक अशोक गहलोत को जयपुर की कुर्सी मिलने के पीछे प्रियंका गांधी का हांथ उनके अनुभव से ज्यादा रहा। 

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावप्रियंका गांधीअशोक गहलोतसचिन पायलटराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे