लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने 22 उम्मीदवारों की छठी लिस्ट की जारी, जानें किसे मिला हाथ का साथ

By अंजली चौहान | Updated: November 5, 2023 08:45 IST

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की अपनी छठी सूची घोषित कर दी है। बाकी 22 सीटों के लिए नामों की घोषणा जल्द होने की संभावना है।

Open in App

Rajasthan Election 2023:कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपने उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी कर दी है। शनिवार देर रात कांग्रेस ने अपने 22 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कि जिसमें भरतपुर सीट के लिए किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है क्योंकि उसने यह सीट अपने गठबंधन सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के लिए छोड़ दी है। गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 नवंबर है।

कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट में कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल का नाम शामिल नहीं है। ऐसे में उनके टिकट को लेकर संशय बना हुआ है। धारीवाल मुख्यमंत्री आशोक गहलोत के करीबी माने जाते हैं। 

किसे मिला टिकट?

घोषित छठी सूची में पार्टी ने भीलवाड़ा से ओम नारायणीवाल को मैदान में उतारने की घोषणा की है। वहीं, लाडपुरा से पार्टी ने नईमुद्दीन गुड्डु को मैदान में उतारा है।

लोहावट से किशनाराम बिश्नोई को मैदान में उतारा है, जबकि आमेर से प्रशांत शर्मा उम्मीदवार हैं। पार्टी ने हवा महल से राजस्थान के कैबिनेट मंत्री महेश जोशी को टिकट नहीं दिया है, बल्कि जयपुर कांग्रेस प्रमुख आरआर तिवारी को मैदान में उतारा है।

इससे पहले, कांग्रेस ने गुरुवार रात राजस्थान के लिए दो मौजूदा विधायकों सहित पांच उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची जारी की। गुरुवार देर रात घोषित पांचवीं सूची में, पार्टी ने जैसलमेर में रूपाराम मेघवाल को फिर से उम्मीदवार बनाया है जबकि सालेह मोहम्मद को पोकरण से फिर से मैदान में उतारा गया है।

पार्टी ने बीजेपी के कब्जे वाली सीटों पर तीन उम्मीदवार भी उतारे हैं, फुलेरा में विद्याधर चौधरी, आसींद में हंगामी लाल मेवाड़ा और जहाजपुर में धीरज गुर्जर। इसके साथ ही कांग्रेस ने 200 में से 178 सीटों के लिए नामों की घोषणा की है। 

बता दें कि राज्य में हर पांच साल में सरकारें बदलने की लंबी परंपरा है और कांग्रेस इस बार इस प्रवृत्ति को खत्म करने की उम्मीद कर रही है।

अशोक गहलोत ने चुनावों से पहले कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की है और पार्टी "एकता की तस्वीर" पेश कर रही है। राजस्थान उन पांच राज्यों में शामिल है जहां अगले महीने चुनाव होने हैं। राज्य में मतदान 25 नवंबर को होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। 

टॅग्स :राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023राजस्‍थान चुनावकांग्रेसRajasthan Congressराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos