लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः फर्जी मतदान को लेकर भिड़े BJP और निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थक, जमकर हुई पत्थरबाजी 

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 7, 2018 15:08 IST

राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान आयोजित हो रहे हैं। राज्य में 4 करोड़ 74 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 2274 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Open in App

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए आज मतदान कराया जा रहा है। इस बीच सूबे के चूरू जिले के रतनगढ़ में दो प्रत्याशियों के समर्थकों की आपस में भिड़ने की सूचना सामने है, जिसमें दोनों ओर से मारपीट की गई है। इस मारपीट में कई लोगों को चोटें भी आई हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी ने आरोप बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, रतनगढ़ के गांव छोटा खुडेरा में निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक फर्जी मत डालने का विरोध बीजेपी ने किया था, जिसके बाद बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक भिड़ गए और एक-दूसरे में जमकर पत्थरबाजी हुई। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

इधर, मामले को लेकर बीजेपी प्रत्याशी अभिनेश महर्षि ने प्रशासन व पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लगाए है। साथ ही साथ प्रशासन बूथ कैप्चरिंग की भी बात कही है। हालांकि मामला शांत हो गया है और वोटिंग लगातार जारी है। मतदाता अपने मताधिकार के शांति से इस्तेमाल कर रहे हैं।

आपको बता दें, राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान आयोजित हो रहे हैं। राज्य में 4 करोड़ 74 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 2274 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। अलवर जिले की रामगढ़ सीट पर बसपा प्रत्याशी की मृत्यु के कारण चुनाव स्थगित किया जा चुका है। वहां के लिये नये सिरे से तारीखों का ऐलान किया जायेगा। 

बीजेपी ने सभी 200 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं वहीं कांग्रेस ने 195 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की। कांग्रेस ने 4 सीटें राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को दे दिया। बसपा ने 191 सीटों पर उम्मीदार घोषित किये तो आम आदमी पार्टी ने 143 सीटों पर। सीपीआई 16, सीपीएम 28, भारत वाहिनी पार्टी 63 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के 56 उम्मीदवार मैदान में हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब