लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान से भारत आई हिंदू शरणार्थी छात्रा लड़ रही है शिक्षा की लड़ाई, राजस्थान शिक्षा विभाग ने रिजेक्ट किया परीक्षा फॉर्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2020 09:23 IST

दीमा के साथ बोर्ड ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि वह कागजातों के अभाव में अपनी पात्रता साबित नहीं कर पा रही है। हालांकि, परिवार ने स्कूल को माइग्रेशन सर्टिफिकेट दिखाया था। दीमा के पिता ने कहा, "हम अपने बच्चों की बेहतरी के लिए यहां आए हैं, अगर वे पढ़ाई नहीं कर सकते हैं, तो यहां रहने का क्या मतलब है।"

Open in App
ठळक मुद्दे2018 में, दीमा पाकिस्तान के सिंध से भारत आईं। वह जोधपुर से लगभग 20 किमी दूर आंगनवा शरणार्थी शिविर में रहने लगी। बाद में, उसने एक स्थानीय स्कूल में 11 वीं कक्षा में प्रवेश लिया।

पाकिस्तान से भागकर भारत आई एक हिंदू शरणार्थी छात्रा इन दिनों राजस्थान में अपने शिक्षा के लिए लड़ाई लड़ रही है। दीमा नाम की यह लड़की इन दिनों राजस्थान के जोधपुर में रहकर शिक्षा की लड़ाई लड़ रही है। टीओआई की खबर के मुताबिक, दीमा ने राजस्थान बोर्ड में परीक्षा देने के लिए फॉर्म भरा था, जिसे बोर्ड ने रिजेक्ट कर दिया है। 

बता दें कि दीमा के परीक्षा फॉर्म आवेदन को राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने खारिज किया है। 2018 में, दीमा पाकिस्तान के सिंध से भारत आईं। वह जोधपुर से लगभग 20 किमी दूर आंगनवा शरणार्थी शिविर में रहने लगी। बाद में, उसने एक स्थानीय स्कूल में 11 वीं कक्षा में प्रवेश लिया। लेकिन अब, इस वर्ष बोर्ड ने उसे परीक्षाओं में बैठने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

दीमा के साथ बोर्ड ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि वह कागजातों के अभाव में अपनी पात्रता साबित नहीं कर पा रही है। हालांकि, परिवार ने स्कूल को माइग्रेशन सर्टिफिकेट दिखाया था। दीमा के पिता ने कहा, "हम अपने बच्चों की बेहतरी के लिए यहां आए हैं, अगर वे पढ़ाई नहीं कर सकते हैं, तो यहां रहने का क्या मतलब है।"

दूसरी तरफ, सीमांत लोक संगठन के संयोजक, हिंदू सिंह सोढ़ा ने कहा कि 2012 में केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार ने स्वयं ऐसे छात्रों के पक्ष में एक परिपत्र जारी किया था, जिसके आधार पर इनके परीक्षा फॉर्म को स्वीकार किया जाना चाहिए।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनपाकिस्तानजोधपुरराजस्थानएजुकेशनexam
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर