लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः अत्यधिक बारिश और आँधी-तूफान के कारण 12 लोगों की मौत, कई घायल, बिजली के खम्भे व घरों को भी नुकसान

By अनिल शर्मा | Updated: May 27, 2023 12:00 IST

आपदा प्रबंधन और राहत सचिव पीसी किशन ने कहा कि मृतकों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से राहत दी जाएगी। मौसम के आंकड़ों के अनुसार, जयपुर तहसील में 6 सेमी बारिश दर्ज की गई, जबकि टोंक के मालपुरा, सीकर के लक्ष्मणगढ़, झुंझुनू के पिलानी, सवाई माधोपुर के बौंली, करौली के हिंडौन, जयपुर के सांभर, जयपुर के चाकसू, जयपुर के चोमू और अजमेर के सरवर में 5-5 सेमी व अन्य स्थानों पर 1 से 4 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट आई है।लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है लेकिन आँधी और बारिश की वजह से 12 लोगों की जान भी चली गई।

जयपुर: राजस्थान के टोंक जिले में भारी बारिश और आंधी-तूफान के कारण हुई अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।  आँधी की वजह से जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 96 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति के साथ हवाएं चलीं। 

राजस्थान के टोंक जिले की कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने बताया है कि टोंक में अत्यधिक बारिश और आंधी-तूफान के कारण कम-से-कम 12 लोगों की मौत हो गई। आंधी के कारण तेज हवाओं के चलते प्रदेश में कई जगह पेड़ व बिजली के खंभे उखड़ गए और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।

टोंक के जिला कलेक्टर ने कहा कि घायलों को जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा,  कुछ स्थानों पर पानी और बिजली की समस्या की सूचना मिली है, जिसे बहाल करने के लिए प्रशासन प्रयास कर रहा है। रात से सक्रिय मैदानी अमला बारिश व आंधी से हुए कुल नुकसान का आकलन करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट तैयार होने के बाद सरकारी नियमों के अनुसार पात्र व्यक्तियों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य में कई स्थानों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था जिसमें भारी बारिश और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भविष्यवाणी की थी। मौसम विभाग ने कहा था कि कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। प्रदेश में लगातार 27 मई को भी आंधी बारिश का दौर जारी रहने के बाद 28 मई फिर से नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से बात मौसम विभाग की तरफ से कही जा रही है. इससे आंधी बारिश की गतिविधियों में पुन: बढ़ोतरी होगी

आपदा प्रबंधन और राहत सचिव पीसी किशन ने कहा कि मृतकों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से राहत दी जाएगी। मौसम के आंकड़ों के अनुसार, जयपुर तहसील में 6 सेमी बारिश दर्ज की गई, जबकि टोंक के मालपुरा, सीकर के लक्ष्मणगढ़, झुंझुनू के पिलानी, सवाई माधोपुर के बौंली, करौली के हिंडौन, जयपुर के सांभर, जयपुर के चाकसू, जयपुर के चोमू और अजमेर के सरवर में 5-5 सेमी व अन्य स्थानों पर 1 से 4 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

टॅग्स :राजस्थानटोंक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए