लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: विवादों में फिर घिरे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री! बागेश्वर धाम वाले 'बाबा'के खिलाफ हुआ एफआईआर दर्ज, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: March 25, 2023 12:29 IST

बता दें कि इससे पहले नागपुर में एक अंधविश्वास विरोधी संगठन ने बाबा को चुनौती दी थी और कहा था अपनी "चमत्कारिक" शक्तियों को प्रमाणित करें। उस समय में इस मुद्दे को लेकर काफी विवाद हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देबागेश्वर धाम वाले 'बाबा' एक बार फिर विवादों में घिर गए है। उनके खिलाफ एक एक एफआईआर दर्ज की गई है।कुम्भलगढ़ किले पर भगवा झंडा लगाने की कोशिश के आरोप में यह केस दर्ज हुआ है।

जयपुर: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर हाथीपोल पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई है। बताया जा रहा है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भाषण सुनने के बाद कुछ युवक कुम्भलगढ़ किले पहुंचे और वहां पहले से लगे झंडे को हटाकर भगवा झंडा फहराने की कोशिश की थी। ऐसे में इस आरोप में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। 

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विवाद में घिरे है। इससे पहले नागपुर में एक अंधविश्वास विरोधी संगठन ने उन्हें चुनौती दी थी कि वे अपनी "चमत्कारिक" शक्तियों को प्रमाणित करें और इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। ऐसे में समय से पहले ही धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने नागपुर के कार्यकर्म को खत्म कर दिया था। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, उदयपुर में हिंदू नववर्ष के अवसर पर कथित रूप से  बागेश्वर धाम वाले 'बाबा' के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगा है। इस आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, बाबा ने गुरुवार को एक रैली में सवाल पूछते हुए कहा था कि जिस कुम्भलगढ़ किले में 100 हरे झंडे लहराए जा रहे है क्या वहां पर भगवा झंडा लहराना चाहिए। 

आरोप है कि बाबा के इस बयान के बाद पांच लोग वहां पहुंचे और किले पर से पहले से लगे झंडे को हटाकर भगवा झंडा लगाने की कोशिश की थी। ऐसे में वहां पर गस्त कर रहे पुलिस वालों ने उन्हें ऐसा करने से रोका और उन पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

इससे पहले भी बाबा को लेकर विवाद हो चुका है 

बता दें कि बागेश्वर धाम सरकार के नाम से लोकप्रिय शास्त्री के मध्य प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। महाराष्ट्र के तर्कवादी श्याम मानव ने कुछ महीने पहले उन्हें अपने चमत्कार साबित करने की चुनौती दी थी। उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दो दिवसीय कार्यक्रम का कुछ अंधविश्वास विरोधी संगठनों ने विरोध किया है। 

इन समूहों ने स्थानीय पुलिस को ज्ञापन सौंपकर कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने का भी अनुरोध किया था। ऐसे में अंधविश्वास विरोधी संगठनों के विरोध को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने आयोजकों को नोटिस जारी कर यह सुनिश्चित करने को कहा कि शास्त्री कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की भड़काऊ टिप्पणी न करें। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :राजस्थानMadhya PradeshUdaipur PoliceFIR
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष