लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Congress Crisis: माकन ने सोनिया गांधी को दी रिपोर्ट, बताईं मीटिंग की बातें, जानें 102 विधायकों ने क्या कहा...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 26, 2022 19:32 IST

Rajasthan Congress Crisis:कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि अगर कांग्रेस विधायक दल से इतर कोई बैठक हुई, तो वह प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता है। 

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सहमति से विधायक दल की बैठक हुई। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद पर्यवेक्षक अजय माकन ने कहा कि पूरी जानकारी दी।सोनिया गांधी ने लिखित रिपोर्ट मांगी, हम आज रात या कल सुबह तक रिपोर्ट देंगे।

नई दिल्लीः राजस्थानकांग्रेस में रार तेज हो गया है। सियासी संकट गहरा गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधायकों ने इस्तीफे की चाल चल दी है। इस बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद पर्यवेक्षक अजय माकन ने कहा कि पूरी जानकारी दी।

सोनिया गांधी ने लिखित रिपोर्ट मांगी, हम आज रात या कल सुबह तक रिपोर्ट देंगे। कांग्रेस नेता माकन ने कहा कि अगर कांग्रेस विधायक दल से इतर कोई बैठक हुई, तो वह प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सहमति से विधायक दल की बैठक हुई।

मल्लिकार्जुन खड़गे और मैंने (माकन ) राजस्थान में हमारी बैठक के बारे में सोनिया गांधी को विस्तार से जानकारी दी। 102 गहलोत के वफादारों ने हमसे कहा था कि उनमें से किसी को सीएम बनाया जाना चाहिए। हमने उनसे कहा कि उनकी राय पार्टी प्रमुख के सामने रखी जाएगी और पारित प्रस्तावों के लिए कोई शर्त नहीं है।

डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चली मुलाकात के बाद माकन ने कहा कि जयपुर में रविवार शाम विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सहमति से बुलाई गई थी। उन्होंने कहा, "हमने सोनिया गांधी को पूरी जानकारी दी, उन्होंने लिखित रिपोर्ट मांगी है। हम आज रात या कल सुबह तक रिपोर्ट देंगे।"

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की ओर से बुलाई गई विधायक दल की बैठक के समानांतर, अगर कोई बैठक बुलाई गई है, तो वह प्रथम दृष्टया ‘अनुशासनहीनता’ है। दोनों पर्यवेक्षक सीधे जयपुर से दिल्ली पहुंचे और इसके बाद 10 जनपथ पहुंचकर सोनिया गांधी से मिले। कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी बैठक में मौजूद थे।

पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ भी जल्द सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। माना जाता है कि गहलोत से कमलनाथ के अच्छे रिश्ते हैं और संकट सुलझाने की जिम्मेदारी उन्हें दी जा सकती है। उल्‍लेखनीय है कि राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार रात को मुख्‍यमंत्री आवास पर होनी थी, लेकिन गहलोत के वफादार कई विधायक बैठक में नहीं आए।

उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल के बंगले पर बैठक की और फिर वहां से वे विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सीपी जोशी से म‍िलने गए। राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने संवाददाताओं से कहा कि जब विधायक दल की कोई आधिकारिक बैठक बुलाई गई हो और यदि कोई उसी के समानांतर एक अनाधिकारिक बैठक बुलाए, तो यह प्रथमदृष्टया ‘‘अनुशासनहीनता’’ है। माकन ने कहा, ‘‘आगे देखेंगे कि इस पर क्‍या कार्रवाई होती है।’’

टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेसअजय माकनमल्लिकार्जुन खड़गेअशोक गहलोतसचिन पायलटराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम