लाइव न्यूज़ :

राजस्थान कांग्रेसः अजय माकन बोले-सभी विधायक संतुष्ट, विकास की राह पर आगे बढ़ रहे हैं, जानें सचिन पायलट पर क्या कहा-

By भाषा | Updated: July 30, 2021 20:29 IST

Rajasthan Congress: राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार दिसंबर 2018 में सत्ता में आई और अपना लगभग आधा कार्यकाल पूरा कर चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देसभी विधायक संतुष्ट हैं और सब विकास की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।कांग्रेस व समर्थक विधायकों से फीडबैक लेने का काम बृहस्पतिवार को पूरा कर लिया।रिपोर्ट नयी दिल्ली में पार्टी आलाकमान को सौंपेंगे।

Rajasthan Congress:कांग्रेस महासचिव व पार्टी के राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने राज्य की अशोक गहलोत सरकार के प्रदर्शन पर मुहर लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि सभी विधायक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों से खुश हैं।

माकन ने साथ ही कहा कि पार्टी का जोर अब सरकार व संगठन में बेहतर तालमेल पर है ताकि 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में वापसी कर सके। माकन ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब मैं विधायकों से बात कर रहा था तो प्रत्येक विधायक ने मुझे बताया कि उसके निर्वाचन क्षेत्र में किस तरह से अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, अस्पतालों की बात हो ... एक के बाद एक विधायक आकर बता रहे थे। सभी विधायक संतुष्ट हैं और सब विकास की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।’’

राज्य की अशोक गहलोत सरकार दिसंबर 2018 में सत्ता में आई और अपना लगभग आधा कार्यकाल पूरा कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि गहलोत मंत्रिमंडल में फेरबदल व बड़ी संख्या में राजनीतिक नियुक्तियों की सुगबुगाहट के बीच माकन ने यहां कांग्रेस व समर्थक विधायकों से फीडबैक लेने का काम बृहस्पतिवार को पूरा कर लिया। वह अपनी रिपोर्ट नयी दिल्ली में पार्टी आलाकमान को सौंपेंगे। माकन ने शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी से चर्चा की।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले तीन दिन में मैंने राजस्थान में पार्टी और पार्टी समर्थक सभी विधायकों से बात की। 115 विधायकों से विधानसभा में चर्चा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद​ सिंह डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, सबसे मैंने बात की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने 2023 में राज्य की सत्ता में कांग्रेस की वापसी के तरीकों पर चर्चा की।’’ माकन ने कहा कि कुछ मंत्री ऐसे भी हैं जिन्होंने पद छोड़कर संगठन के लिए काम करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे यहां ऐसे भी लोग हैं जो सरकारी ओहदों को छोड़कर संगठन के लिए काम करने को आतुर हैं। हमें ऐसे लागों पर गर्व हैं। सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों और सबकुछ छोड़कर संगठन के साथ काम करने को तैयार साथियों के साथ मिलकर 2023 में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी।’’

पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट के लिए कोई भूमिका तय किए जो के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘सभी आलाकमान पर ​विश्वास रखते हैं, सबने यही कहा है कि जो आलाकमान तय करेगा, जो भूमिका तय करेगा वह सबको मंजूर होगा।’’

मंत्रिमंडल​ विस्तार व राजनीति नियुक्तियों के सवाल उन्होंने कहा ​कि हम लगातार कार्य मंत्रणा कर रहे हैं। जल्द ही अच्छे लोगों की नियुक्तियां अच्छी जगह पर होंगी। माकन द्वारा अपनी रपट दिल्ली में आलाकमान को सौंपे जाने के बाद राज्य में बदलाव की संभावना के सवाल पर माकन ने मुस्कुराते हुए कहा,' मैं ही दिल्ली हूं।'

टॅग्स :कांग्रेसअशोक गहलोतअजय माकनसचिन पायलटराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए