लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: आग उगलने वाले रेगिस्तानी धोरों पर बिछी बर्फ की चादर, पारा शून्य से नीचे!

By धीरेंद्र जैन | Updated: December 22, 2018 05:21 IST

प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का जोर, अगले 24 घंटे में मिल सकती है थोड़ी राहत

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान पहले ही कम वर्षा के कारण मुसीबतें झेल रहा हैअब ठंड के कारण जो फसल हुई है उसमें भी एक बड़े हिस्से के खराब होने का भय दिल में बैठ गया है।

जयपुर, 21 दिसम्बरःराजस्थान में हाड कंपाने वाली सर्दी का दौर लगातार जारी है और सीकर जिले का फतेहपुर शेखावाटी इलाके में आज भी पारा -2.8 डिग्री रहा। हालांकि दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई है किन्तु रात में रिकाॅर्ड तोड़ सर्दी का दौर बदस्तूर जारी है। फतेहपुर गत आठ दिनों से प्रदेश का सबसे सर्द क्षेत्र बना हुआ है और पेड़-पौधों के साथ ही साथ मकानों की छतों पर बर्फ की चादर बिछी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में सर्दी के मामूली राहत मिलने की संभावना है। राज्य के निम्न इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की आवाजाही बढ़ने से अगले एक-दो दिनों में बादलों नजर आएंगे और सर्दी से राहत मिलेगी। पिछले चैबीस घंटों में राजस्थान के पश्चिम भाग में अधिकांश जिलों में तापमान जमाव बिन्दु के आस-पास रहा। मैदानी इलाकों में पड़ रही कडाके की ठंड से आम जीवन बेहाल है। सर्दी के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो चुके है। है। 

उल्लेखनीय है कि लगातार पड़ रही ठंड और क्षेत्र में जगह-जगह बिछी बर्फ की चादर ने किसानांे की चिन्ता को बढ़ा दिया हैं। गर्मी में आग उगलने वाले रेगिस्तानी धोरों पर बर्फ की चादर सी बिछ गई है। जिसके चलते किसानों को फसल खराब होने का भय सता रहा है। राजस्थान पहले ही कम वर्षा के कारण मुसीबतें झेल रहा है औ अब ठंड के कारण जो फसल हुई है उसमें भी एक बड़े हिस्से के खराब होने का भय दिल में बैठ गया है।

टॅग्स :विंटरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?