लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव: हार के बाद वसुंधरा राजे हुई भावुक, प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान छलका आंसू

By धीरज पाल | Updated: December 11, 2018 20:58 IST

Open in App

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार के बाद वसुंधरा राजे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कांग्रेस की जीत की बधाई दी है। वसुधरा राजे ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राजभवन में जाकर दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वसुंधरा राजे भावुक हो गई और आंखों में से आंसू गिर गए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है और कहा कि हम जनता के मुद्दे को उठाते रहेंगे।    

 राजस्‍थान में बीजेपी 73 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। जबकि कांग्रेस 101 सीटों पर आगे जा रही है। जबकि अन्य के खाते में पहली बार 25 से ज्यादा सीटें दिखाई दे रहे हैं। राजस्‍थान में एक बार फिर कांग्रेस 100 के आंकड़े को पार कर गई है। बीजेपी 72 पर सिमटती नजर आ रही है। जबकि कांग्रेस 101 सीटों पर आगे चल रही है।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 नतीजों (Rajasthan Vidhan Sabha Chunav Results 2018) के लिए मतगणना शुरू हो गई है। मंगलवार (11 दिसंबर) को राजस्‍थान में 199 सीटों (Rajasthan Assembly Seats) पर मतगणना की जाएगी। यहां कुल 200 सीटें हैं। लेकिन एक सीट पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के निधन होने के चलते वहां मतदान नहीं हुए थे। राजस्थान में लगभग 4.77 करोड़ मतदाताओं में से सात दिसंबर को 72.62 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य में 2013 के चुनाव में मतदान का प्रतिशत 75.23 रहा था। यह पिछले चुनाव की तुलना में 2.59 प्रतिशत कम है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि राजस्थान में 2014 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections)  में 63.02 प्रतिशत मतदान हुआ था।

टॅग्स :वसुंधरा राजेविधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए