राजस्थानः मंत्रिमंडल के गठन के लिए दिल्ली में मंथन जारी, राहुल गांधी लेंगे अंतिम फैसला

By धीरेंद्र जैन | Published: December 22, 2018 05:35 AM2018-12-22T05:35:05+5:302018-12-22T05:35:05+5:30

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ गहलोत व पायलट कर रहे हैं चर्चा 

Rajasthan: Churning in Delhi for the formation of Cabinet, Rahul Gandhi will take final decision | राजस्थानः मंत्रिमंडल के गठन के लिए दिल्ली में मंथन जारी, राहुल गांधी लेंगे अंतिम फैसला

राजस्थानः मंत्रिमंडल के गठन के लिए दिल्ली में मंथन जारी, राहुल गांधी लेंगे अंतिम फैसला

Highlightsमुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली पहुंच गये हैं जबकि उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पहले से ही दिल्ली में हैं।  अगर नामों पर सहमति बन जाती है तो सोमवार को मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।विधानसभा अध्यक्ष का नाम भी राहुल गांधी ही सुनिश्चित करेंगे।

जयपुर, 21 दिसम्बरःराजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने के चार दिन बाद भी मंत्रिमंडल के गठन को लेकर दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट चर्चा कर रहे है। उल्लेखनीय है कि मंत्रियों के नाम सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली पहुंच गये हैं जबकि उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पहले से ही दिल्ली में हैं। 

ऐसी संभावना है कि अगर नामों पर सहमति बन जाती है तो सोमवार को मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। विधानसभा अध्यक्ष का नाम भी राहुल गांधी ही सुनिश्चित करेंगे। पहले मुख्यमंत्री द्वारा नाम तय कर केन्द्रीय नेतृत्व को भेज दिये जाते थे और उनकी सहमति मिलते ही मंत्रियों को शपथ दिला दी जाती थी। 

अभी तक मंत्रियों के नाम निश्चित नहीं होने के कारण प्रदेश के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिल्ली में डेरा डालकर अपने मंत्री बनाये जाने के लिए निरन्तर लाॅबिंग कर रहे है, ताकि उनका नाम केबिनेट में आ सके। पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ राजस्थान के नये मंत्रिमंडल के गठन को अपने हाथ में लिया।

उल्लेखनीय है कि गहलोत और पायलट से वे पहले एक साथ वार्ता करेंगे, बाद में उनके और अधिकृत पर्यवेक्षकों से अलग-अलग मुलाकात कर राजस्थान सरकार के भावी मंत्रियों के नाम पर राहुल गांधी निर्णय लेंगे। वे राज्य को नया व युवा स्वरूप देना चाहते हैं। सूत्रों ने कहा कि कई वरिष्ठ नेता चुनाव जीते है पर उनका ट्रैक रिकॉर्ड किसी से छिपा नहीं है। सरकार में युवा चेहरों को शामिल करने से युवा वर्ग के साथ न्याय होगा।

Web Title: Rajasthan: Churning in Delhi for the formation of Cabinet, Rahul Gandhi will take final decision

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे