लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कार ने सड़क के किनारे योग कर रहे लोगों को कुचला, छह की मौत

By भाषा | Updated: July 11, 2019 15:15 IST

Open in App

भरतपुर जिले के कुम्हेर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह एक अनियंत्रित कार ने सड़क के किनारे योग कर रहे छह लोगों को कुचल दिया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये।

थानाधिकारी रघुबीर सिंह ने बताया कि कुम्हेर-धनवाडा राजमार्ग पर एक अनियंत्रित कार ने सड़क के किनारे योग कर रहे छह लोगों को कुचल दिया जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये। बाद में घायलों की भी उपचार के दौरान मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रघुबर बघेल (62), प्रेमसिंह बघेल (55), निरोतीलाल सैनी (65), मक्खनलाल खटीक (60), हरिशंकर तम्बोली (65) और रामेश्वर बघेल (45) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। फिलहाल इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। पर्यटन और देवस्थान विभाग के मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने हादसे पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा जताया है।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरयोगसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी