लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: CAG की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा- लगातार हो रहे अतिक्रमणों पर आंखें मूंदे रही थी वसुंधरा राजे सरकार

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 19, 2019 23:38 IST

रिपोर्ट के अनुसार पिछली सरकार के दौरान सरकारी भूमि की निगरानी के लिए भूमि के डेटाबेस की कोई केन्द्रीयकृत व्यवस्था नहीं रही थी और 5 तहसीलो में 1.78 लाख वर्ग मीटर भूमि पर अतिक्रमण चिन्हित होने के बाद भी उसे अतिक्रमण रजिस्टर में दर्ज नहीं किया गया।

Open in App

राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत की गई कैग की रिपोर्ट यह बताती है कि पिछली प्रदेश भाजपा सकरार ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इसी प्रकार पंजीयन शुल्क और मुद्रांक कर की कम वसूली करके भी सरकारी खजाने को हानि पहुंचाई गई। 

भारत के नियंत्रक एवं लेखा परीक्षक (कैग) की ओर से विधानसभा में वर्ष 2017-18 की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जिसमें पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में सरकारी भूमि की संभाल करने और वहां से अतिक्रमियों को हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। वहीं ई पंजीयन की खामियों के चलते पंजीयन शुल्क और मुद्रांक कर की भी कम वसूली हुई। 

रिपोर्ट के अनुसार पिछली सरकार के दौरान सरकारी भूमि की निगरानी के लिए भूमि के डेटाबेस की कोई केन्द्रीयकृत व्यवस्था नहीं रही थी और 5 तहसीलो में 1.78 लाख वर्ग मीटर भूमि पर अतिक्रमण चिन्हित होने के बाद भी उसे अतिक्रमण रजिस्टर में दर्ज नहीं किया गया। 10 तहसीलों में लगभग 3100 अतिक्रमियों द्वारा 30.77 लाख वर्ग मीटर भूमि पर अतिक्रमण किया गया। लेकिन इस मुक्त करने के हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी 10 माह बीतने पर सरकार ने नीति तैयार की। वहीं अतिक्रमण रोकने के लिए सतर्कता एवं अतिक्रमण निरोधक प्रकोष्ठ बनाया ही नहीं। 

इसी प्रकार नियमों की अनदेखी के कारण कृषि भूमि के भू रूपांतरण व नियमतिकरण के पेटे 2.80 करोड़ रुपये की कम वसूली हुई। जिला आबकारी अधिकारियों की गलत गणना के चलते सरकार को 1.33 करोड़ का नुकसान हुआ। वहीं पंजीयन एवं मुद्राक विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण विभाग व सरकार को 66.64 करोड की कम वसूली हुई।

टॅग्स :राजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वसुंधरा राजेअशोक गहलोतकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह