लाइव न्यूज़ :

Rajasthan cabinet reshuffle: राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल कल, तीन मंत्री का इस्तीफा स्वीकार, ये बन सकते हैं मंत्री!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 20, 2021 17:05 IST

Rajasthan cabinet reshuffle: राजस्थान में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में पुनर्गठन की कवायद अंतिम दौर में पहुंचने की उम्मीदों के बीच मंत्रिमंडल की बैठक शनिवार शाम यहां बुलाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री अशोक गहलोत निवास में बैठक शाम पांच बजे होगी।अजय माकन व गहलोत के बीच बैठकों का दौर शनिवार को भी जारी रहा। विधायकों में बसपा से कांग्रेस में आए छह विधायक व दर्जन भर निर्दलीय विधायक भी हैं।

Rajasthan cabinet reshuffle: बहुप्रतीक्षित कैबिनेट फेरबदल के लिए मंच तैयार हो गया है। रविवार शाम 4 बजे गवर्नर हाउस में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारी चल रही है।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज तीन मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। 

राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा व शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपने मंत्री पद छोड़ने और पार्टी संगठन के लिए काम करने की पेशकश की थी। इस समय राज्‍य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 21 सदस्य हैं।

इन तीन मंत्रियों के इस्तीफे के मद्देनजर यह संख्या 18 पहुंच सकती है। राज्य में विधायकों की संख्या 200 है, उस हिसाब से मंत्रिमंडल में अधिकतम 30 सदस्य हो सकते हैं। कांग्रेस के 108 व भाजपा के 71 विधायक हैं। इसके अलावा 13 निर्दलीय विधायक हैं। गहलोत ने संभावित पुनर्गठन पर चुटकी लेते हुए यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम सबको इंतजार है लॉटरी खुलने का।’’

बैठक के बाद नए नामों से कैबिनेट का गठन किया जाएगा और रविवार को राजभवन में उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र शनिवार शाम उत्तर प्रदेश में एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे हैं। जयपुर में मौजूद राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन संभावित उम्मीदवारों के नाम पर सीएम अशोक गहलोत से चर्चा करेंगे। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी शनिवार शाम दिल्ली से जयपुर लौट रहे हैं।

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के लिए जो संभावित नाम आ रहे हैं, वह हेमाराज चौधरी, बृजेंद्र ओला, दिपेंद्र सिंह शेखावत, रमेश मीणा और मुरारीलाल मीणा हैं। सीएम गहलोत खेमे से बसपा से राजेंद्र गुढ़ा, निर्दलीय महादेव खंडेला, संयम लोढ़ा, कांग्रेस विधायक महेंद्र जीत सिंह मालवीय, रामलाल जाट, मंजू मेघवाल और जाहिदा खान का नाम आ रहा हैं। 15 संसदीय सचिव बनाए जा सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार यह बैठक मंत्रिमंडल के प्रस्तावित पुनर्गठन से पहले बुलाई गई है और इसमें सभी मंत्रियों के इस्तीफे लिए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को राजभवन में हो सकता है, हालांकि इस बारे में आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतसचिन पायलटसोनिया गाँधीअजय माकनजयपुरकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ