लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदलः सभी 106 विधायकों से मिलेंगे अजय माकन, सचिन पायलट दिल्ली पहुंचे 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 28, 2021 15:19 IST

राजस्थान में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में फेरबदल व हजारों की संख्या में राजनीतिक नियुक्तियों की सुगबुगाहट के बीच कांग्रेस महासचिव व पार्टी के राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने बुधवार को यहां पार्टी के विधायकों से चर्चा शुरू की।

Open in App
ठळक मुद्देमाकन विधानसभा भवन में कांग्रेस व समर्थक विधायकों से एक एक कर मिल रहे हैं।मंत्रिमंडल फेरबदल व पार्टी के संगठन में जिला व ब्लॉक स्तर की नियुक्तियों के लिए उनकी राय जानेंगे। पायलट खेमा लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार व राजनीतिक नियुक्तियों की मांग कर रहा है।

जयपुरः राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल होने की संभावना है। राजस्थानकांग्रेस के प्रभारी अजय माकन जयपुर पहुंचे। माकन 28 जुलाई के साथ-साथ 29 जुलाई को भी कांग्रेस विधायकों के साथ मैराथन बैठक करेंगे।

इस बीच, राजस्थान में राजनीतिक गलियारों में इस बात की अफवाहें उड़ रही हैं कि कैबिनेट विस्तार या फेरबदल में किसे क्या मिलेगा। कई नेताओं और मंत्रियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की है। सूत्रों ने कहा कि नए विधायकों पर दांव खेला जा सकता है। कई पुराने मंत्री हटाए जा सकते हैं। 

गहलोत से मिलने वालों में कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश, विधायक और पायलट के वफादार मुरारी लाल मीणा, मंत्री भजनलाल जाटव और अन्य शामिल थे। जब माकन जयपुर में थे, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट दिल्ली पहुंचे और महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिले। राजस्थान की 200 ​सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 106 विधायक हैं।

इसके अलावा 13 निर्दलीय विधायकों का उसे समर्थन प्राप्त है। उल्लेखनीय है कि अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में फेरबदल व राजनीतिक नियुक्तियों की सुगबुगाहट के बीच माकन व पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसी शनिवार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ लंबी चर्चा की थी। पार्टी सूत्रों ने कहा कि इन नेताओं ने मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ने का फैसला किया है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि पहले दिन, बुधवार को जयपुर, झुंझुनू, सीकर, अलवर, बारां, दौसा, करौली, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, बूंदी, कोटा व धौलपुर के पार्टी विधायकों का माकन से मिलने का कार्यक्रम है। बाकी जिलों के विधायक बृहस्पतिवार को माकन से मिलेंगे। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने नयी दिल्ली में माकन से मुलाकात की।

माकन का यहां पहुंचने पर, हवाई अड्डे पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व अन्य नेताओं ने स्वागत किया। इससे पहले डोटासरा ने मंगलवार को दिन में ट्वीट किया,‘‘अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान आ रहे हैं। इस दौरान वे सभी कांग्रेस एवं कांग्रेस समर्थक विधायकों से चर्चा करेंगे।’’

टॅग्स :राजस्थानकांग्रेससचिन पायलटअशोक गहलोतअजय माकन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण