लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के काफिले से बस की टक्कर, एस्कॉर्ट के 3 सुरक्षाकर्मी घायल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 12, 2023 12:17 IST

राजस्थान के कोट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के काफिले में एक बस की टक्कर हो जाने से उनकी सुरक्षा में चल रहे एस्कॉर्ट के तीन सिपाही घायल हो गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का काफिला हुआ हादसे का शिकार ओम बिड़ला के काफिले की राज्य परिवहन निगम के बस से हुई टक्कर दुर्घटना में ओम बिड़ला के काफिले में चल रहे एस्कॉर्ट वाहन के तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गये हैं

कोटा:राजस्थान में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के काफिले में एक बस की टक्कर हो जाने से स्पीकर की सुरक्षा में चल रहे एस्कॉर्ट के तीन सिपाही घायल हो गये हैं। जानकारी के अनुसार यह हादसा ओम बिड़ला के गृहक्षेत्र कोट में हुआ, जहां से वो लोकसभा के सांसद हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार दुर्घटना में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला पूरी तरह से सुरक्षित हैं और काफिले में चल रहा उनका वाहन पूरी तरह से सुरक्षित है। इस घटना में अब तक तीन सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की सूचना मिल रही है हालांकि काफिले के वाहन में सवार अन्य सुरक्षाकर्मी सुरक्षित हैं और खतरे से बाहर हैं।

एएनआई से बात करते हुए कोटा के एसपी कोटा ग्रामीण कवेंद्र सिंह सागर ने कहा, "तीन पुलिसकर्मी को मामूली चोट लगी है। उसके अलावा सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित और खतरे से बाहर हैं। मौके से बस चालक को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी कानून सम्मत कार्रवाई होगी, वो की जाएगी।"

खबरों के मुताबिक लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के साथ यह घटना तब हुई जब बिड़ला कोटा के इटावा में एक खेल समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला इस समय अपने गृह राज्य राजस्थान के दौरे पर हैं।

इसी दौरे के दौरान पिछले हफ्ते ओम बिड़ला ने सड़क पर एक युवक को घायल देखकर अपनी गाड़ी रोक दी थी और घायल युवक के हादसे की जानकारी ली। जब स्थानीय प्रसासन ने घायल युवक के इलाज का प्रबंध कर दिया, उसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

टॅग्स :ओम बिरलाKotaराजस्थानलोकसभा संसद बिलLok Sabha
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना