राजस्थान: उपचुनाव में प्रचार करने के लिये भाजपा ने जारी की नेताओं की सूची, सनी देओल भी शामिल

By भाषा | Published: October 3, 2019 04:04 AM2019-10-03T04:04:54+5:302019-10-03T04:04:54+5:30

भाजपा की ओर से जारी सूची में भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष जे पी नड्डा, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकवी, प्रकाश जावडेकर, अर्जुन राम मेघवाल और गजेन्द्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी सहित 40 नेताओं नाम शामिल हैं।

Rajasthan: BJP releases list of leaders to campaign in by-elections, Sunny Deol also included | राजस्थान: उपचुनाव में प्रचार करने के लिये भाजपा ने जारी की नेताओं की सूची, सनी देओल भी शामिल

फिल्म अभिनेता और बीजेपी नेता सनी देओल। (फाइल फोटो)

Highlightsराजस्थान में 21 अक्टूबर को होने वाले दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में चुनाव प्रचार के लिये भाजपा की ओर से 40 नेताओं की सूची जारी की गयी है। राजस्थान में नागौर के खींवसर और झुंझुनूं के मंडावा में 21 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे।

राजस्थान में 21 अक्टूबर को होने वाले दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में चुनाव प्रचार के लिये भाजपा की ओर से 40 नेताओं की सूची जारी की गयी है। राजस्थान में नागौर के खींवसर और झुंझुनूं के मंडावा में 21 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे।

भाजपा व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोप) ने विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया है जिसके तहत खींवसर सीट पर रालोप चुनाव लड़ेगी जबकि मंडावा सीट पर भाजपा उम्मीदवार उतारेगी।

मंडावा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी सुशीला सींगड़ा का मुकाबला कांग्रेस की रीटा चौधरी के साथ है। वहीं खींवसर सीट पर भाजपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार और पार्टी के संयोजक और सांसद हनुमान बेनीवाल के भाई नारायणराम बेनीवाल का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व मंत्री हरेन्द्र मिर्धा के साथ है।

भाजपा की ओर से जारी सूची में भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष जे पी नड्डा, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकवी, प्रकाश जावडेकर, अर्जुन राम मेघवाल और गजेन्द्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी सहित 40 नेताओं नाम शामिल हैं।

बॉलीवुड अभिनेता और सांसद सन्नी देओल, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया और उपनेता राजेन्द्र राठौड भी सूची में शामिल है। भाजपा व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोप) ने विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया है जिसके तहत खींवसर सीट पर रालोप चुनाव लड़ेगी जबकि मंडावा सीट पर भाजपा उम्मीदवार उतारेगी।

इस वर्ष मई में हुए लोकसभा चुनाव में खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल और मंडावा विधायक नरेन्द्र कुमार की जीत के बाद दोनों सीटें रिक्त हुई थीं। राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों में से बसपा के छह विधायकों के कांग्रेस में विलय के बाद कांग्रेस के पास 106 विधायक हैं।

हाल ही में बसपा के छह विधायकों ने कांग्रेस में विलय किया था। भाजपा के पास 72 विधायक हैं, सीपीआईएम, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) और भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो दो विधायक और कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल के पास एक विधायक है जबकि 13 निर्दलीय विधायक है।

Web Title: Rajasthan: BJP releases list of leaders to campaign in by-elections, Sunny Deol also included

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे