लाइव न्यूज़ :

राजस्थान की भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का कोरोना वायरस के कारण निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

By भाषा | Updated: November 30, 2020 10:03 IST

Open in App

जयपुर, 30 नवंबर भारतीय जनता पार्टी की विधायक किरण माहेश्वरी का निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गयीं थीं और गुड़गांव के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माहेश्वरी के निधन पर शोक जताया है।

माहेश्वरी (59) राजसमंद से तीसरी बार विधायक थीं। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद वह कई दिन से गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्तीं थीं जहां रविवार रात उनका निधन हो गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने माहेश्वरी के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘किरण माहेश्वरी जी के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ। एक सांसद, विधायक और राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने राज्य के विकास तथा वंचित तबकों के सशक्तिकरण के लिए अथक प्रयास किए।’'

मुख्यमंत्री गहलोत ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिह डोटासरा ने भी माहेश्वरी के निधन पर गहरा दुख जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले